12 सितंबर, 2026 की संध्या मधेपुरा जिला अतिथि गृह में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश उपाध्यक्ष सह माननीय विधान पार्षद श्री अनिल कुमार ठाकुर जी से शिष्टाचार भेंट किया और उन्हें अपनी पुस्तक ‘सामाजिक न्याय : अंबेडकर-विचार और आधुनिक संदर्भ’ भेंट किया। इस अवसर पर अभाविप के विभाग प्रमुख प्रो. ललन प्रसाद अद्री, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सौरभ कुमार, विभाग संयोजक नवनीत सम्राट आदि उपस्थित थे।
मालूम हो कि श्री अनिल कुमार ठाकुर जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और आपने कोसी- सीमांचल में आपनी एक अलग पहचान बनाई है। आप जून 2026 में बिहार विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए और 1 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से शपथ ली है। खास बात यह है कि संप्रति आप भाजपा के मधेपुरा जिला प्रभारी भी हैं।
Post Views: 37













