Search
Close this search box.

ऑनलाइन बैठक आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ऑनलाइन बैठक आयोजित

सभी नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में दर्शनशास्त्र विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए दर्शनशास्त्र के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की एक ऑनलाइन बैठक 12 सितंबर, 2026 को देर रात संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष तथा महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि सभी नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में दर्शनशास्त्र की पढ़ाई शुरू करने हेतु एकजुट होकर प्रयास किया जाए और इसमें विभिन्न जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जाए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय दर्शन परिषद के सहसचिव तथा दर्शन परिषद्, बिहार के संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में दर्शनशास्त्र की पढ़ाई शुरू करने हेतु सोशल मीडिया सहित विभिन्न स्तरों पर मुहिम चलाने की जरूरत बताई।

बैठक में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजगोपाल, डॉ. डुम्रेंद्र राजन, सुजीत कुमार, एकता कुशवाहा, लक्ष्मी कुमारी, शिवानी शर्मा, नीतीश कुशवाहा, आलोक तिवारी, सदफ नाज, बिरेंदर कुमार, डॉ जागृति त्रिपाठी, संदीप तिवारी, शिवम सिंह, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ कुमार, रंजीत सिंह, सोनी कुमारी, अरुण पुनिया, अंकित नरायण सिंह, डॉ बाजीराव पाटिल, चंदन कुमार साहू, मनीष कुमार, ऋषभ कुमार, कुन्दन कुमार, जुली कुमारी, मो. इरशाद, श्वेता कुमारी, प्रीति कुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

READ MORE