श्री आर. के. सिन्हा को श्रद्धांजलि
——————————–
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद, जाने-माने पत्रकार एवं समर्पित समाजसेवी श्री रवीन्द्र किशोर सिन्हा (श्री आर. के. सिन्हा) के निधन से हम मर्माहत हैं। आपने बिहार एवं देश के विकास में जो योगदान दिया है, वह अविस्मरणीय है।
मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे पटना में एक-दो कार्यक्रम में आपसे मिलने और आपको सुनने का सुअवसर मिला। आप हमारे दो अभिभावक भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व कुलपति प्रो. अमरनाथ सिन्हा तथा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रमेशचन्द्र सिन्हा के अत्यंत करीबी थे। मेरा इन दोनों के माध्यम से ही आपसे परिचय हुआ था।
एक बार आप भारत विकास परिषद, पटना द्वारा आयोजित डॉ. विजयश्री स्मृति व्याख्यान में भी आए थे और आपने उसमें राष्ट्रीय सुरक्षा को केंद्र में रखकर काफी यादगार भाषण दिया था।
सादर नमन! विनम्र श्रद्धांजलि!!














