प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक पद्मश्री डॉ. एस.एन. सुब्बाराव (भाईजी) को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन।
आपका जन्म 7 फरवरी, 1929 को बैंगलोर (कर्नाटक) में और निधन 27 अक्टूबर, 2021 को जयपुर (राजस्थान) में हुआ। आपने मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में महात्मा गांधी सेवा आश्रम की स्थापना की और चंबल घाटी के छः सौ से अधिक डकैतों का आत्मसमर्पण कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा। आपने नेशनल यूथ प्रोजेक्ट (NYP) की स्थापना की और युवाओं में देशभक्ति, अहिंसा और राष्ट्रीय एकता का संचार किया। आपको समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे आपसे कई बार मिलने और विभिन्न विषयों पर संवाद करने का अवसर मिला था। मैं आपसे पहली बार भुवनेश्वर (उड़िसा) में आयोजित ‘युवा भारत’ के राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला था, जब मैं स्नातक का छात्र था। आपसे आखिरी मुलाकात गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र, नई दिल्ली में 2020 में हुई थी, जब मैं असिस्टेंट प्रोफेसर बन चुका था।
आप जिस उर्जा के साथ देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते थे, वह अविस्मरणीय है।
सादर नमन।














