Search
Close this search box.

बापू टावर में ‘बापू संवाद–08’ के तहत ‘गांधी और बिहार’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बापू टावर में ‘बापू संवाद–08’ के तहत ‘गांधी और बिहार’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ।

बापू टावर, पटना के सभागार में गांधी विचार मंच,पटना के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार के व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बापू संवाद -08 के तहत ’गांधी और बिहार‘ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिशा ग्रामीण विकास संस्थान बैजानी, भागलपुर के सचिव मनोज मीता द्वारा की गई।

इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य देते हुए बापू टावर के निदेशक श्री विनय कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महात्मा गांधी के विचारों के प्रचार – प्रसार में मदद मिलती है एवं छात्र -छात्राएं लाभान्वित होते हैं।

गांधी और बिहार के जीवंत रिश्ते के बारे में बात करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि गांधी जी चार सौ से अधिक दिनों तक बिहार में रहे और उन्होंने बिहार की समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम गांधी ने किया। 1934 में बिहार में आये विनाशकारी भूकंप में गांधीजी ने व्यापक राहत और बचाव कार्य चलाया ,जिससे बिहारवासियों के दिल में उनके प्रति गहरा सम्मान जगा। उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी विरासत के प्रति जागरूक रहने और सचेत प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन बापू टावर के अवर सचिव अरुण कुमार पाठक ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक ललित कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षाविद,संस्कृतिकर्मी एवं राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग की छात्राएं एवं शिक्षिकाएं उपस्थिति रहे।
#BapuTower #GandhiAndBihar #MahatmaGandhi #Patna #cmsamrat

Information & Public Relations Department, Government of Bihar @baputowerofficial

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE