Tag: बीएनएमयू

BNMU बीएनएमयू की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य : कुलपति
Uncategorized

BNMU बीएनएमयू की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य : कुलपति

*कुलपति ने किया गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन।* ------ 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी, 2024 (शुक्रवार) को कुलपति प्रोफेसर डॉ. विमलेन्दु शेखर झा ने 10:05 बजे कुलपति आवासीय कार्यालय परिसर में तथा पू. 10:30 बजे दीक्षा स्थल (प्रशासनिक परिसर) पर झंडोत्तोलन किया। कुलपति ने कहा कि हमें लंबे जद्दोजहद के बाद 15 अगस्त, 1947 को आजादी मिली। लेकिन उस समय भी सांकेतिक रूप से सत्ता वायसराय के हाथ में थी। हम विधिवत 26 जनवरी, 1950 को प्रभुसत्ता संपन्न गणतंत्र बने।   कुलपति ने कहा कि मधेपुरा समाजवाद एवं सामाजिक न्याय का की धरती है। यहां तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने 1992 में महान समाजवादी विचारक महामना भूपेंद्र नारायण मंडल के नाम विश्वविद्यालय स्थापित कर एक अत्यंत ही सराहनीय कार्य किया। इसके निर्माण में संस्थापक कुलपति प्रो. रमेंद्र कुमार यादव 'रवि' और अन्य महानुभावों ...
प्रो. विमलेन्दु शेखर झा बने बीएनएमयू के कुलपति
Uncategorized

प्रो. विमलेन्दु शेखर झा बने बीएनएमयू के कुलपति

प्रो. विमलेन्दु शेखर झा बने बीएनएमयू के कुलपति ------- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में जंतु विज्ञान विभाग के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष एवं पूर्व संकायाध्यक्ष (विज्ञान) प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा भूपेंद्र मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के नए कुलपति बनाए गए हैं। इस बावत राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आदेशानुसार मंगलवार को राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉ‌बर्ट एल. चोंग्थू ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना को राज्यपाल सचिवालय, राजभवन,‌ पटना की अधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों का होगा। उपकुलसचिव स्थापना डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रो. झा बीएनएमयू के 27वें कुलपति होंगे। आप प्रो. राजनाथ यादव (पूर्णिया) का स्थान लेंगे, जो 21 सितंबर, 2023 से बीएनएमयू के कुलपति के प्रभार में हैं। इसके ...
BNMU बीएनएमयू, मधेपुरा में 24 जनवरी, 2024 (बुधवार) को अपराह्न 01:00 बजे से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह।
Uncategorized

BNMU बीएनएमयू, मधेपुरा में 24 जनवरी, 2024 (बुधवार) को अपराह्न 01:00 बजे से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह।

कर्पूरी जयंती बुधवार को भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में 24 जनवरी, 2024 (बुधवार) को अपराह्न 01:00 बजे से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह का आयोजन सुनिश्चित है। इस बावत कुलपति प्रो. राजनाथ यादव के आदेशानुसार कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने पत्र जारी कर इह अवसर पर सभी पदाधिकारियों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों, शिक्षको कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति का अनुरोध किया है। उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस अवसर पर सर्वप्रथम जननायक कर्पूरी प्रतिमा स्थल (प्रस्तावित), अतिथिशाला परिसर पर पुष्पांजलि की जाएगी। तदुपरांत केन्द्रीय पुस्तकालय सभागार, प्रशासनिक परिसर (ओल्ड परिसर) में परिचर्चा होगी और पूर्व कुलसचिव प्रो. शचीन्द्र की तीन पुस्तकों 'भारत की जाति-प्रथा : एक संवैधानिक व्याख्या', 'मनुस्मृति की तार्किक अध्ययन विधि...
BNMU बीएनएमयू में 01 फरवरी, 2024 को सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता महामना भूपेन्द्र नारायण मंडल की 121 वीं जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा
Uncategorized

BNMU बीएनएमयू में 01 फरवरी, 2024 को सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता महामना भूपेन्द्र नारायण मंडल की 121 वीं जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा

भूपेंद्र नारायण मंडल जन्मोत्सव -- बीएनएमयू में 01 फरवरी, 2024 (गुरुवार) को सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता महामना भूपेन्द्र नारायण मंडल की 121 वीं जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध इसके लिए एक ग्यारह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. राजनाथ यादव के आदेशानुसार कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने समिति की अधिसूचना जारी कर दी है। उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि समिति में अध्यक्ष, छात्र कल्याण डॉ. नवीन कुमार संयोजक एवं कुलानुशासक डॉ. बी. एन. विवेका को सदस्य-सचिव बनाया गया है। समिति में शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. आर. के. मल्लिक,विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एम. आई. रहमान, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. नरेश कुमार, खेल निदेशक डॉ. अबुल फजल, उपकुलकचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद् के उपसचिवडॉ. शंक...
BNMU *बीएनएमयू का 33वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित*
Uncategorized

BNMU *बीएनएमयू का 33वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित*

*बीएनएमयू का 33वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित* ---                                                                    भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा का 33वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएसडब्ल्यू प्रो. नवीन कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना 10 जनवरी, 1992 को तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सरकार द्वारा की गई थी और ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के तत्कालीन प्रधानाचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार यादव 'रवि' को संस्थापक कुलपति होने का गौरव प्राप्त हुआ था।‌ उन्होंने बताया कि स्थापना काल में इस विश्वविद्यालय का कार्यक्षेत्र कोसी एवं सीमांचल का सात जिलों में फैला था। लेकिन 18 मार्च, 2018 से पूर्णियां विश्वविद्यालय अलग हो गया है। अब बीएनएमयू मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल तीन जिलों में फैला है। उन्होंने कह...
BNMU बीएनएमयू का 33वां स्थापना दिवस 10 जनवरी, 2024 को
Uncategorized

BNMU बीएनएमयू का 33वां स्थापना दिवस 10 जनवरी, 2024 को

बीएनएमयू का 33वां स्थापना दिवस 10 जनवरी, 2024 को --- भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा का 33वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को मनाया जाएगा। उपकुलकचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस अवसर पर अपराह्न एक बजे से पुष्पांजलि एवं परिचर्चा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना 10 जनवरी, 1992 को तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सरकार द्वारा की गई थी और ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के तत्कालीन प्रधानाचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार यादव 'रवि' को संस्थापक कुलपति होने का गौरव प्राप्त हुआ था।‌ उन्होंने बताया कि स्थापना काल में इस विश्वविद्यालय का कार्यक्षेत्र कोसी एवं सीमांचल का सात जिलों में फैला था। लेकिन 18 मार्च, 2018 से पूर्णियां विश्वविद्यालय अलग हो गया है। अब बीएनएमयू मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल तीन जिलों में फैला है। उन्हो...
BNMU चल-अचल सम्पत्ति का ब्यौरा उपलब्ध करवाने का अनुरोध।
Uncategorized

BNMU चल-अचल सम्पत्ति का ब्यौरा उपलब्ध करवाने का अनुरोध।

बीएनएमयू मुख्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अपनी-अपनी चल-अचल सम्पत्ति का ब्यौरा कम्प्यूटरीकृत विहित प्रपत्र में 02 (दो) प्रतियों में एक सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया है। उपकुलकचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस संबंध में कुलपति प्रो. राजनाथ यादव के आदेशानुसार कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को पत्र जारी कर दिया है। https://bnmusamvad.com/wp-content/uploads/2024/01/BNMU-LETTER-NO.-05.pdf https://bnmusamvad.com/wp-content/uploads/2024/01/Ltr-no-23-2.pdf...
Facebook फेसबुक पेज https://www.facebook.com/probnmu से जुड़ने का निवेदन।
Uncategorized

Facebook फेसबुक पेज https://www.facebook.com/probnmu से जुड़ने का निवेदन।

विनम्र निवेदन ------- बहुत दिनों पहले ही फेसबुक पर पांच हजार मित्र जाने-अनजाने हो गए थे। फिर हम बीच-बीच में लिस्ट एडिट करते रहे और नए मित्रों को जोड़ते रहे। लेकिन अब मैं अपने मित्रों की सूची को एडिट नहीं करना चाहता हूं। इसलिए जो भी नए लोग हमसे मित्रता के इच्छुक हैं, उनसे अनुरोध है कि मुझे मेरे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/probnmu से जुड़ें। यह पेज मैंने कुछ वर्षों पहले ही बनाया था, जब पहली बार मित्रता सूची पांच हजार हुई थी। लेकिन अभी तक इस पेज पर ज्यादा पोस्ट नहीं देता था। अब इस पर सभी पोस्ट दिया जाएगा। बहुत-बहुत धन्यवाद। फेसबुक पेज : Facebook.com/bnmusamvad, वेबसाइट : www.bnmusamvad.com और यू-ट्यूब चैनल: YouTube.com/bnmusamvad पर भी आप सबों का स्वागत है।...
सेहत संवाद-6 का आयोजन
Uncategorized

सेहत संवाद-6 का आयोजन

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के सौजन्य से संचालित सेहत केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को सेहत संवाद श्रृंखला का छठा संवाद आयोजित किया गया। इसका विषय टायफाइड : कारण एवं निवारण था। इस अवसर पर इमर्जेंसी मेडिकल यूनिट, पंडित मदन मोहन मालवीय हॉस्पिटल, दिल्ली सरकार, दिल्ली के इंचार्ज डॉ. एम. एस. प्रियदर्शी ने कहा कि टाइफाइड और पैराटाइफाइड बुखार क्रमशः साल्मोनेला सेरोटाइप्स टाइफी और पैराटाइफी के कारण होने वाली प्रणालीगत, जानलेवा बीमारियां हैं। उन्होंने बताया कि टाइफाइड और पैराटाइफाइड बुखार के लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, पेट में दर्द, सिरदर्द, दस्त या कब्ज, खांसी और भूख न लगना शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टाइफाइड और पैराटाइफाइड बुखार आमतौर पर दूषित भोजन पा पानी के सेवन से फैलता है। शुद्ध भोजन और जल प्रथाओं का पालन करना टाइफाइड और पैराटाइ...