Search
Close this search box.

BNMU बीएनएमयू, मधेपुरा में 24 जनवरी, 2024 (बुधवार) को अपराह्न 01:00 बजे से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कर्पूरी जयंती बुधवार को

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में 24 जनवरी, 2024 (बुधवार) को अपराह्न 01:00 बजे से जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह का आयोजन सुनिश्चित है। इस बावत कुलपति प्रो. राजनाथ यादव के आदेशानुसार कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने पत्र जारी कर इह अवसर पर सभी पदाधिकारियों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों, शिक्षको कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति का अनुरोध किया है।

उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस अवसर पर सर्वप्रथम जननायक कर्पूरी प्रतिमा स्थल (प्रस्तावित), अतिथिशाला परिसर पर पुष्पांजलि की जाएगी। तदुपरांत केन्द्रीय पुस्तकालय सभागार, प्रशासनिक परिसर (ओल्ड परिसर) में परिचर्चा होगी और पूर्व कुलसचिव प्रो. शचीन्द्र की तीन पुस्तकों ‘भारत की जाति-प्रथा : एक संवैधानिक व्याख्या’, ‘मनुस्मृति की तार्किक अध्ययन विधि’ एवं ‘भारतीय चतुष्पदीर द्वन्द्ववादी सामाजिक ज्ञानात्मक तर्क-प्रणाली’ का लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन माया का सहयोग प्राप्त है।

READ MORE

डॉ. संजीव कुमार सिंह, माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद् ने अप्रैल 2020 में ही “शिक्षा विभाग के अधीन स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत वेतनानुदानित एवं नियमित वेतनभोगी सभी कोटि के शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान के संबंध में” तत्कालीन वित्त मंत्री श्री सुशील मोदी जी को पत्र लिखा था

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन