Search
Close this search box.

नैशनल बैंक ने किया दुबराजपुर में नई शाखा का उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंजाब नैशनल बैंक ने दुबराजपुर में नई शाखा का उद्घाटन किया

दिनांक 14.09.2026 को पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने बर्द्धमान मंडल के अंतर्गत दुबराजपुर में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा दुबराजपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों तक व्यापक बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शाखा का उद्घाटन श्री शम्स तिबरेज़ अंसारी, डब्ल्यू.बी.सी.एस. (कार्या.), एडीएम तथा श्री संजीव कुमार, अंचल प्रमुख, दुर्गापुर अंचल द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री बुद्धदेव साहा, मंडल प्रमुख, बर्द्धमान मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में श्री शुभदीप चटर्जी, बीडीओ, दुबराजपुर सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं ग्राहक भी उपस्थित रहे।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों के साथ संवाद किया गया तथा पीएनबी की प्रमुख बैंकिंग सुविधाओं, विशेष रूप से स्वर्ण ऋण एवं सुरक्षित जमा लॉकर (सेफ डिपॉजिट लॉकर) सुविधाओं की जानकारी भी दी गई । कार्यक्रम के दौरान एटीएम का भी उद्घाटन किया गया। ग्राहक-केंद्रित पहल के तहत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा ग्राहकों को लॉकर की चाबियाँ भी सौंपी गईं।
नई दुबराजपुर शाखा से दुबराजपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में पीएनबी की ग्राहक सेवा, व्यवसाय विस्तार एवं वित्तीय समावेशन को और अधिक सुदृढ़ करने की अपेक्षा है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE