Search
Close this search box.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी से शिष्टाचार भेंट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज शाम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी से शिष्टाचार भेंट किया और उन्हें अंगवस्त्रम् तथा अपनी पुस्तक ‘सामाजिक न्याय : अंबेडकर-विचार और आधुनिक संदर्भ’ भेंट किया। इस अवसर पर अभाविप के विभाग प्रमुख प्रो. ललन प्रसाद अद्री एवं नगर उपाध्यक्ष द्वय डॉ. शंकर कुमार मिश्र, डॉ. अशोक कुमार पोद्दार, सीनेटर डॉ. रंजन कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव चौधरी, पूर्व प्रांत मंत्री श्री अभिषेक यादव, सौरभ कुमार, राजू सनातन, आमोद आनंद, नवनीत सम्राट आदि उपस्थित थे।

श्री संजय सरावगी जी का जन्म 28 अगस्त, 1969 को हुआ था। आपने एमकॉम और एमबीए की पढ़ाई की है। आपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और लगभग बारह वर्षों तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। सन् 1990 में समस्तीपुर में लालकृष्ण आडवाणी की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें 15 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।

आपने सन् 1995 में बीजेपी की सदस्यता ली। आपकी छवि जमीन से जुड़े एक साफ-सुथरे नेता की है। आप दरभंगा नगर निगम में वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं। आप पहली बार 2005 में दरभंगा सदर विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था। उसके बाद से, आपने नवंबर 2005, 2010, 2015 और 2020 में भी लगातार इसी सीट से जीत दर्ज की है। आपको 2018 में विधानसभा की प्राक्लन समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था। आपको फरवरी 2025 में बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। आप दिसंबर 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों के Ph.D. पंजीयन की प्रक्रिया को समयबद्ध करने तथा विश्वविद्यालयों में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर सेवा-संपुष्टि की कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में अनुरोध ।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों के Ph.D. पंजीयन की प्रक्रिया को समयबद्ध करने तथा विश्वविद्यालयों में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर सेवा-संपुष्टि की कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में अनुरोध ।