Search
Close this search box.

उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक विमर्श

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति महोदय के साथ अतिसम्मानित कुलाधिपति महोदय से शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक विमर्श उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक विमर्श हुआ।
विशेष रूप से सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति हेतु गठित परिनियम में आवश्यक संशोधन, अतिथि शिक्षकों के समायोजन, राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में कॉन्ट्रैक्चुअल अपॉइंटमेंट के तहत नियुक्त/कार्यरत सहायक प्राध्यापकों को समान अवसर एवं सेवा-सुविधा प्रदान करने, तथा Confirmation, DRC एवं PGRC की प्रक्रियाओं में समयबद्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर आग्रहपूर्वक चर्चा हुई।
साथ ही छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हितबद्ध समूहों से समर्थ पोर्टल के माध्यम से सुझाव एवं समस्याएँ आमंत्रित करने का आग्रह किया गया, ताकि ग्राउंड जीरो की वास्तविक समस्याओं से लोक भवन सीधे रूबरू हो सके और उनके समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बन सके।
उम्मीद है कि इन विषयों पर सकारात्मक पहल से उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुगम, न्यायसंगत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएँगे।🙏🌹

संजीव कुमार सिंह,
विधान पार्षद

READ MORE

विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों के Ph.D. पंजीयन की प्रक्रिया को समयबद्ध करने तथा विश्वविद्यालयों में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर सेवा-संपुष्टि की कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में अनुरोध ।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों के Ph.D. पंजीयन की प्रक्रिया को समयबद्ध करने तथा विश्वविद्यालयों में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर सेवा-संपुष्टि की कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में अनुरोध ।