Search
Close this search box.

हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी पत्रकारिता कल आज और विषय पर परिचर्चा 13 सितंबर, 2026 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी पत्रकारिता कल आज और विषय पर परिचर्चा*

*इलेक्ट्रानिक,प्रिंट,वेब मीडिया के प्रतिनिधियों को किया जा रहा आमंत्रित*

आजाद पुस्तकालय, कतराहा द्वारा मधेपुरा जिला स्थापनोत्सव विशेष कार्यक्रमों की कड़ी में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर ‘हिंदी पत्रकारिता कल ,आज और कल’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन जिला मुख्यालय अवस्थित सार्क इंटरनेशनल स्कूल परिसर में किया गया है।यह जानकारी आजाद पुस्तकालय के सचिव डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि एक वर्ष तक चलने वाले जिला स्थापनोत्सव कार्यक्रम का मूल उद्देश्य मधेपुरा जिले से जुड़े हर क्षेत्रों पर सार्थक विमर्श करना और उसके उन्यन में योगदान देना है। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित परिचर्चा उसी की एक कड़ी है।

उन्होंने बताया कि इस परिचर्चा में हिंदी पत्रकारिता के बदलते परिदृश्य पर चर्चा के बहाने मधेपुरा में पत्रकारिता की दशा एवं दिशा पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही बदलते दौर में पत्रकारिता में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक मुद्दों की उपस्थिति को रेखांकित करना है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि यह आयोजन प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, वेब मीडिया से जुड़े पत्रकार प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने की कोशिश है। सभी संबंधितों को को आमंत्रण पत्र भेज और संवाद कर आमंत्रित किया जा रहा है। हमें अपेक्षा है कि इसमें अधिक-से- अधिक पत्रकार साथियों की भागीदारी होगी।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों के Ph.D. पंजीयन की प्रक्रिया को समयबद्ध करने तथा विश्वविद्यालयों में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर सेवा-संपुष्टि की कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में अनुरोध ।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों के Ph.D. पंजीयन की प्रक्रिया को समयबद्ध करने तथा विश्वविद्यालयों में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर सेवा-संपुष्टि की कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में अनुरोध ।