Search
Close this search box.

NYK राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
——-
नेहरू युवा केंद्र की ओर से रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। टीपी कॉलेज के स्मार्ट क्लासरूम में आयोजित कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य अतिथि डॉ. ललन प्रसाद अद्री, विशिष्ट अतिथि प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, एनवाईके की जिला युवा अधिकारी हुस्न जहां एवं डॉ. सुधांशु शेखर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत युवा नेता संवाद का लाइव टेलीकास्ट किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद काफी संख्या में युवाओं ने प्रधानमंत्री को भाषण सुना। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की युवा शक्ति उल्लेखनीय परिवर्तन ला रही है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग एक प्रेरक मंच के रूप में कार्य करता है, जो एक विकसित भारत को आकार देने के लिए हमारे युवाओं की ऊर्जा और नवीन भावना को एकजुट करता है। पीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद को देश के नौजवानों पर बहुत भरोसा था। वह कहते थे कि मेरा विश्वास युवा पीढ़ी में है, नई पीढ़ी में है। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर टीपी कॉलेज के अर्थपाल डॉ. एमके अरिमर्दन, एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्डु कुमार, बीएनएमयू के सीनेट सदस्य रंजन यादव, सौरभ कुमार, नवनीत कुमार, सुनील कुमार समेत काफी संख्या में युवा मौजूद थे।

READ MORE

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]