प्रिय सुधांशु जी,
यथोचित!
बताते चलूं, आदरणीय पूर्व सांसद, कुलपति, पद्मश्री पूज्यवर डॉ रामजी सिंह जेपी आंदोलन में मेरे साथ डाल्टेनगंज जेल में मीसा में लगभग डेढ़ वर्षों तक एक वार्ड ही वार्ड में बंद रहे थे। उस समय तत्कालीन पूर्व मंत्री पूर्णचद भी उसी वार्ड में मीसा में बंद थे। यह भी याद है कि जेल में उन्होंने मुझे खुद अपने सानिध्य में गांधी दर्शन मीमांसा पुस्तक पढ़ाया करते थे। जब कभी भागलपुर जाता हूं तो उनके आवास पर जाना और उनका मार्गदर्शन, आशीर्वाद लेना नहीं भूलता। बरबस आज फिर आपके सुखद खबर से मन आह्लादित हो गया है।
🙏🙏🌹
Post Views: 4














