बीएनएमयू में ‘डिप्यूटेड’ और टीएमबीयू में ‘सिफ्टेड’ क्यों?
———–
बीएनएमयू , मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने यहां 25 जनवरी, 2024 को योगदान दिया है और वे 16 अगस्त, 2025 से टीएमबीयू, भागलपुर के भी प्रभार में हैं। प्रभारी कुलपति के रूप में ये लोक भवन की पूर्वानुमति के बगैर स्थानांतरण-प्रतिनियोजन सहित कोई भी नीतिगत निर्णय नहीं ले सकते हैं। इधर, इनके कार्यकाल के अंत समय को देखते हुए बीएनएमयू, मधेपुरा में भी 27 अक्टूबर, 2026 से यही प्रतिबंध लागू हो गया है।
खैर, बीएनएमयू, मधेपुरा में कुलपति प्रो. बी. एस. झा के आदेशानुसार दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को विभिन्न महाविद्यालयों एवं स्नातकोत्तर विभागों में कार्यरत 11 अतिथि शिक्षकों का प्रतिनियोजिन डिग्री कॉलेज, सुपौल में किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना ज्ञापांक-G.S. (773/26)- 1591/26 में स्पष्ट रूप से ‘प्रतिनियोजन’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
इसके 15 दिनों बाद टीएमबीयू, भागलपुर द्वारा 12 नवंबर, 2026 को मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में कार्यरत अतिथि शिक्षक डॉ. आनंद आजाद को जी. बी. कॉलेज, नवगछिया भेजने का आदेश जारी किया गया है। इससे संबंधित अंग्रेजी में जारी अधिसूचना संख्या में ‘ट्रांसफर’ या ‘डेपुटेशन’ की जगह ‘शिफ्टेड’ शब्द लिखा गया है। इस संबंध में एक अखबार में प्रभारी कुलपति प्रो. बी. एस. झा का बयान सामने आया है। बकौल संबंधित अखबार प्रभारी कुलपति का तर्क है कि गेस्ट फैकल्टी को नियुक्त नहीं ‘इंगेज’ किया जाता है। इसलिए उन्हें ‘शिफ्ट’ कर सकते हैं, ‘डेपुट’ नहीं।

हम जानना चाहते हैं कि बीएनएमयू में ‘प्रतिनयोजन’ (‘डिप्यूटेड’) और टीएमबीयू में ‘सिफटेड’ क्यों? क्या बीएनएमयू एवं टीएमबीयू दोनों के लिए अलग-अलग नियम-परिनियम है। क्या ऐसी दोहरी नीति शिक्षा के सबसे बड़े मंदिर के सर्वोच्चक्षआसन पर बैठे व्यक्ति को शोभा देता है??
स्पष्ट है कि विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. आनंद आजाद के प्रति विद्वेष एवं दुर्भावना के तहत उन्हें परेशान करने और एक जिम्मेदार शिक्षक नेता एवं सजग नागरिक के रूप में ‘सत्य’ एवं ‘न्याय’ के पक्ष में उठने वाली उनकी आवाज को दबाने के लिए उनका तबादला किया गया है। यह कदापि उचित नहीं है।
अतः मैं माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति महोदय से पुनः अनुरोध करता हूँ कि तत्काल प्रभाव से डॉ. आनंद आजाद का स्थानांतरण रोकने का आदेश देने की कृपा की जाए और इस साजिश में शामिल लोगों पर यथोचित कार्रवाई हो।
-सुधांशु शेखर, सीनेट सदस्य, बीएनएमयू, मधेपुरा।
#डॉ_आनंद_आजाद
#तिलकामांझी_भागलपुर_विश्वविद्यालय #भागलपुर
#लोकभवन #पटना #बिहार













