Search
Close this search box.

डॉ. आनंद आजाद का स्थानांतरण रोकने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. आनंद आजाद का स्थानांतरण रोकने की मांग
———–
“मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर के राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षकों की संख्या पूरी होने को ध्यान में रखते हुए, वहां कार्यरत अतिथि शिक्षक (गेस्ट टीचर) डॉ. आनंद आज़ाद को तत्काल प्रभाव से जी. बी. कॉलेज, नौगछिया में स्थानांतरित किया जाता है।” यह तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर द्वारा जारी अधिसूचना संख्या: 189/2026 का हिंदी अनुवाद है। इसमें शिक्षकों की संख्या पूरी होने को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण की बात कही गई है, जो अपने आपमें भ्रामक एवं हास्यास्पद है।

यहां सवाल यह है कि यदि मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर शिक्षकों की संख्या पूरी है, तो इसमें क्या समस्या है? आखिर विश्वविद्यालय द्वारा सीट खाली क्यों कराया जा रहा है?

सवाल यह भी है कि संख्या डॉ. आजाद को जोड़कर पूरी होती है या छोड़कर? यदि डॉ. आजाद को जोड़कर संख्या पूरी होती है, तो इसमें क्या समस्या है?

शायद विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार डॉ. आजाद को छोड़कर संख्या पूरी होती है। इसमें दो संभावनाएं हो सकती हैं-
01. शिक्षकों की संख्या डॉ. आनंद के मारवाड़ी महाविद्यालय में पदस्थापना के पहले से पूरी थी। यदि यह सही है, तो सवाल यह है कि उनका यहां पदस्थापन कैसे हुआ था?
02. शिक्षकों की संख्या डॉ. आनंद के मारवाड़ी महाविद्यालय में पदस्थापना के बाद एक अन्य शिक्षक के पदस्थापना के कारण पूरी हुई। यदि यह सही है, तो सवाल यह है कि अन्य शिक्षक का पदस्थापन कैसे हुआ?

कुल मिलाकर, मुझे ऐसा लगता है कि विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. आनंद आजाद के प्रति विद्वेष एवं दुर्भावना के तहत उन्हें परेशान करने और एक जिम्मेदार शिक्षक नेता एवं सजग नागरिक के रूप में सत्य के पक्ष में उठने वाली उनकी आवाज की गूंज को कम करने के लिए उनका तबादला किया गया है। यह कदापि उचित नहीं है।

अंत में, यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि अभी शीघ्र ही विश्वविद्यालय में नए स्थायी कुलपति की नियुक्ति होने वाली है और सभी लोग प्रकाश-पर्व दीपावली एवं लोकपर्व छठ की छुट्टियों के दौरान अनुष्ठान कार्य में व्यस्त हैं। ऐसे में प्रभारी कुलपति के आदेश के हवाले से विश्वविद्यालय कुलसचिव का यह फरमान उनके मानसिक दिवालियापन एवं संवेदनहीनता को दर्शाता है। इस अधिसूचना के माध्यम से लोक भवन, पटना द्वारा जारी उस दिशा-निर्देश की भी अवहेलना की गई है, जिसमें प्रभारी कुलपति द्वारा स्थानांतरण सहिऊकोई भी नीतिगत निर्णय लेने पर रोक लगाई गई है।

अतः मैं माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति महोदय से अनुरोध करता हूँ कि तत्काल प्रभाव से  डॉ. आनंद आजाद का स्थानांतरण रोकने का आदेश देने की कृपा की जाए।

-सुधांशु शेखर, सीनेट सदस्य, बीएनएमयू, मधेपुरा।

#डॉ_आनंद_आजाद
#तिलकामांझी_भागलपुर_विश्वविद्यालय #भागलपुर
#लोकभवन#पटना#बिहार

READ MORE