बिहार में बापू की विरासत विषयक संवाद आयोजित
बीएनएमयू संवाद श्रृंखला के अंतर्गत विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, टीएमबीयू, भागलपुर के सहयोग से गुरुवार को ‘बिहार में बापू की विरासत’ विषयक ऑनलाइन संवाद का आयोजन किया गया। 
संवाद के मुख्य वक्ता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. मनोज कुमार होंगे, जिनकी हाल ही में एक पुस्तक ‘बिहार में गांधी’ प्रकाशित हुई है। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से 21 वर्षों बाद गाँधी भारत 1915 के 9 जनवरी को मातृभूमि की सेवा के लिए आए। गाँधी का पहली बार 10 अप्रैल,1917 को बिहार आगमन हुआ। फिर विभिन्न संदर्भ में गांधी 24 बार बिहार आए और लगभग चार सौ दिन से अधिक बिहार में रहे। 
उन्होंने बताया कि अपनी शहादत के महज दो दिन पहले गांधी ने फिर से बिहार आने की इच्छा व्यक्त की थी। आज वे सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विरासत हमारे लिए प्रेरणादायी है।
मुख्य अतिथि गांधी विचार विभाग, टीएमबीयू, भागलपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार ने कहा कि गांधी की असली विरासत उनकी भौतिक वस्तुएं या संस्थाएं नहीं, बल्कि उनके विचार एवं उनके जीवन-मूल्य हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार के पुनर्निर्माण के लिए हमें गांधी विचार को केंद्र में रखकर खेती-किसानी का संरक्षण, खादी-ग्रामोद्योग का पुनर्जागरण तथा पंचायती राज का पुनर्गठन आवश्यक है। इसमें गांधी विचार से जुड़े शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीएनएमयू, मधेपुरा के पूर्व प्रतिकुलपति तथा जेपीयू, छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. फारुक अली ने कहा कि बिहार, देश एवं विश्व का अस्तित्व गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही बचेगा।
अतिथियों का स्वागत करते हुए गांधी विचार विभाग, टीएमबीयू, भागलपुर के अध्यक्ष डॉ. अमित रंजन सिंह ने कहा कि बिहार ने ही बिहार ने ही बेरिस्टर मोहनदास को युगनायक महात्मा गांधी बनाया। आज भी बिहार देश-दुनिया को दिशा देने में सक्षम है।

कार्यक्रम में विषय प्रवेश बीएनएमयू, मधेपुरा के सीनेटर सह कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने किया। संचालन गांधी विचार विभाग, टीएमबीयू, भागलपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) डॉ. उमेश प्रसाद नीरज और धन्यवाद ज्ञापन टी. एन. बी. कॉलेज, भागलपुर में इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी द्वारा किया जाएगा। तकनीकी पक्ष शोधार्थी डॉ. सौरभ कुमार चौहान ने संभाला।
इस अवसर पर डॉ. मयंक भार्गव,रंजीत कुमार रमन, डॉ. रतन कुमार मिश्रा, शिवम कुमार, डॉ. श्याम प्रिया, डॉ. सुनील अग्रवाल, गौरव कुमार सिंह, अजीत पांडेय, भगवत यादव, चंद्रदेव ठाकुर, दीपक कुमार डॉ. बाबलू कुमार अधिकारी, गौरव मिश्रा, ब्यूटी कुमारी, प्रिंस यादव, गौतम कुमार आदि उपस्थित थे।














