अत्यंत दुख के साथ सूचित करना है कि पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा के अर्थपाल एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पोद्दार जी की माता श्रीमती उर्मिला देवी का 15 नवंबर, 2026 को निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं। श्रीमती उर्मिला देवी के पति श्री रामकृष्ण पोद्दार पूर्व प्रधानाध्यापक, पूर्व मुखिया एवं पूर्व पंचायत समिति के पद पर प्रतिष्ठित एक लोकप्रिय समाजसेवी हैं।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत श्रीमती उर्मिला जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और सभी परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस असह्य दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सादर नमन! विनम्र श्रद्धांजलि!!
-सुधांशु शेखर, सीनेट सदस्य, बीएनएमयू, मधेपुरा।
😔😔🙏🙏
Post Views: 4












