Search
Close this search box.

ऑनलाइन संवाद : प्रोफेसर रामजी सिंह अभिनंदन ग्रंथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*ऑनलाइन संवाद*
—————–
दिनांक : 10 नवंबर, 2026, समय : संध्या 07 बजे

*ऑनलाइन गूगल मीट का लिंक* :
https://meet.google.com/zkt-fqqj-ctb

सूचना एवं आमंत्रण*

महाशय/महाशया!
सादर अभिवादन!

अपने पुरखों, पूर्वजों और विचार-परंपरा का स्मरण केवल अतीत को याद करना नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा निर्धारित करने का भी एक महत्त्वपूर्ण आधार है। जो समाज अपने पूर्वजों के योगदान, संघर्षों और विचारों को सहेजना नहीं जानता, वह अपनी भावी पीढ़ियों के लिए सार्थक दिशा निर्धारित नहीं कर सकता। अपनी विरासत का संरक्षण ही भविष्य के निर्माण की आधारशिला है।
इसी भावना से हमने सुप्रसिद्ध गाँधीवादी दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद्, पूर्व सांसद, पूर्व कुलपति एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रो. रामजी सिंह के सम्मान में एक अभिनंदन ग्रंथ के प्रकाशन का संकल्प लिया है।

प्रो. रामजी सिंह केवल एक व्यक्ति या एक विशिष्ट अकादमिक व्यक्तित्व नहीं हैं; वे एक ऐसी वैचारिक परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने गांधी-दर्शन को अध्ययन- अध्यापन की सीमाओं से आगे ले जाकर सामाजिक जीवन, सार्वजनिक विमर्श एवं परिवर्तन की प्रक्रियाओं से जोड़ने का प्रयास किया। इनका जीवन-दर्शन, शैक्षणिक अवदान एवं सामाजिक हस्तक्षेप नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन सकता है।
इस अभिनंदन ग्रंथ का उद्देश्य केवल उनका सम्मान करना नहीं, बल्कि उनके जीवन- संघर्ष, विचार-साधना, अकादमिक योगदान, सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय मूल्यों को प्रामाणिक सामग्री के माध्यम से भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना है। हम चाहते हैं कि यह ग्रंथ एक व्यक्ति के अभिनंदन से आगे बढ़कर गांधी-विचार की समृद्ध परंपरा, उसके विकास और समकालीन प्रासंगिकता का महत्त्वपूर्ण दस्तावेज बने। इसलिए हम प्रो. रामजी सिंह के जीवन और योगदान का दस्तावेजीकरण करते समय उनके साथ-साथ उस शैक्षणिक एवं सामाजिक परंपरा को भी सामने लाना चाहते हैं, जिसने आजादी के बाद गांधी-विचार के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान दिया है। इस तरह गाँधी की संपूर्ण विरासत को समेटने का लक्ष्य रखते हुए, इसे ‘गांधी-विचार की विरासत ‘ नाम दिया है।

इस ग्रंथ के लिए हम प्रो. रामजी सिंह जी से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों के संस्मरण लिखित एवं वाचिक रूप में संकलित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज 10 नवंबर, 2026 (मंगलवार) को संध्या -07 बजे सुप्रसिद्ध समाजकर्मी एवं गांधीवादी विचारक श्री रामशरण हमारे साथ प्रो. रामजी सिंह जी के संस्मरण साझा करेंगे।

अतः आप सबों से सादर अनुरोध है कि समय निकालकर इस कार्यक्रम में शामिल होने का कष्ट किया जाए।

: *कार्यक्रम विवरण* ::

अ. 07.00 – 07:15
स्वागत एवं विषय प्रवेश :
प्रो. मनोज कुमार, सेवानिवृत, संस्थापक निदेशक, वर्धा समाज कार्य संस्थान, महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र)
पूर्व विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर

अ. 07.15 – 08:15
मुख्य वक्तव्य :
श्री रामशरण, संयोजक,
गंगा मुक्ति आंदोलन, भागलपुर (बिहार)

अ. 08.15 – 08:30
टिप्पणियां

अ. 08.30 – 08:45
*अध्यक्षीय उद्बोधन* :
प्रो. विजय कुमार ,
पूर्व अध्यक्ष, विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर।

अ. 08.45- 09:00
*धन्यवाद ज्ञापन*: डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल), गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर।

दिनांक : 10 नवंबर, 2026, समय : संध्या 07 बजे

*ऑनलाइन गूगल मीट का लिंक* : https://meet.google.com/zkt-fqqj-ctb

—-:: **निवेदक** ::—-
डॉ. सुधांशु शेखर, संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी, दर्शन परिषद्, बिहार।
मोबाइल- 9934629245

READ MORE