Search
Close this search box.

CGC आवेदन का आखिरी दिन 15 जुलाई, 2024 को 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आवेदन का आखिरी दिन 15 जुलाई, 2024 को

—–

बीएनएमयू में बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री व्यवसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन एवं उत्प्रेरण केंद्र का संचालन हो रहा है। इस केंद्र में नामांकन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2024 सोमवार को समाप्त हो रही है। अतः विद्यार्थीयों से अपील की गई है कि वे ज्यादा-से- ज्यादा संख्या में आवेदन करें।

*इनईटी, जीएटीई, जेआरएफ, पीएचडी आदि की नि:शुल्क तैयारी*

 

आसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कुल 120 सीटों के विरुद्ध अबतक लगभग 80 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

 

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी स्वयं केंद्र या शिक्षाशास्त्र विभाग में आकर आवेदन जमा करा सकते हैं अथवा निबंधित डाक से भी आवेदन भेज सकते हैं। पता है- निदेशक, मुख्यमंत्री व्यावसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन एवं उत्प्रेरण केंद्र, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कार्यालय, पुरानी हिंदी विभाग, प्रशासनिक परिसर (ओल्ड कैम्पस), भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर मधेपुरा-852113 (बिहार)। वाट्सएप- 9934629245

मालूम हो कि इस केंद्र में सुयोग्य प्राध्यापकों द्वारा नेट, जेआरएफ, सीएसआईआर, पीएचडी आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निशुल्क मार्गदर्शन दिया जाता है। केंद्र में ऑनलाइन कक्षाएं, वाई-फाई, लाइब्रेरी एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। नामांकित विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी होने पर पाठ्य सामग्रियों की खरीदारी हेतु तीन हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन