डॉ. ओमकार मित्तल को श्रद्धांजलि
……………
74 आंदोलन के दिनों के दिल्ली के साथी, चिकित्सा एवं अर्थशास्त्र के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, वैचारिक रूप से अत्यंत चिंतनशील व्यक्तित्व डॉ. ओमकार मित्तल जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
कोसी आंदोलन की नेतृत्व समिति में हमने एक साथ सघन काम किया था। उनका वैचारिक मार्गदर्शन, अनुभव और सामाजिक सरोकार सदैव स्मरणीय रहेंगे।
उनका इस तरह चले जाना व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दुःख देने वाली सूचना है।
अंतिम प्रणाम के साथ विनम्र श्रद्धांजलि। 💐
-प्रो. विजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष, गांधी-विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर (बिहार)
Post Views: 15














