Search
Close this search box.

17 बिहार बटालियन एन.सी.सी., सहरसा के द्वारा बीएनएमयू के शैक्षणिक परिसर में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुरू हुआ। कैंप के पांचवे दिन कैंप कमान अधिकारी पी.के. चौधरी सिनियर कैडेटों को जूनियर कैडेटों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रेरित किया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

17 बिहार बटालियन एन.सी.सी., सहरसा के द्वारा बीएनएमयू के शैक्षणिक परिसर में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुरू हुआ। कैंप के पांचवे दिन कैंप कमान अधिकारी पी.के. चौधरी सिनियर कैडेटों को जूनियर कैडेटों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रेरित किया।


(Photo Position No .1 कैम्प कमान अधिकारी के द्वारा सीनियर कैडेटों को जूनियर कैडेटों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रेरित करए हुए।)

बीएनएमयू के शैक्षणिक परिसर में 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा के तत्वाधान में चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक कैंप के पांचवे दिन कैंप कमान अधिकारी ले. कर्नल पी. के. चौधरी ने सभी सिनियर कैडेटों से कहा कि इससे पहले के ट्रेनिंग में प्राप्त किए अनुभव और कौशल की जानकरी जूनियर कैडेट्स को दें। साथ-ही उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और देश सेवा के प्रति उनके दायित्व को समझा है, एन.सी.सी. कैसे टाइम मैनेजमेंट एवं कर्त्तव्यों का बोध कराता है आदि वो अपने जूनियर कैडेटों को सिखायें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदशन करने लिए प्रोत्साहित करें।

(Position .2 ले. गुड्डू कुमार के द्वारा एनसीसी के आर्गेनाईजेशन एवम रैंक के बारे में जानकारी देते हुए)

ले. डॉ. शुभाशीष दास के द्वारा एन.सी.सी. कैंप के बारे कक्षा का संचालन किया गया जिसमें कैंप के दौरान होने वाले गतिविधियां जैसे-छोटे हथियारों और ड्रिल में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण आदि के बारे में बताया गया। (Position .3 ले डॉ शुभाशीष दास के द्वारा एनसीसी कैम्प का कक्षा संचालन करते हुए।)

ले. गुड्डू कुमार के द्वारा एन.सी.सी. ऑर्गेनाइजेशन और रैंक के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि एन.सी.सी. एक नवीन, सीखने वाला और निरंतर विकसित होने वाला संगठन है। इसका श्रेय कुछ मूल पुरस्कारों द्वारा निर्देशित होता है जिन्हें हम एन.सी.सी. के सभी रैंकों में स्थापित करने का प्रयास करते हैं जिसमें विभिन्न प्रकार के रैंक होते हैं, जैसे- सीडीटी, सार्जेंट, जूनियर ऑफिसर, सिनियर ऑफिसर आदि। इसके अलावा आर्म्ड फोर्स के बारे में जानकारी, जवान और ऑफिसर रैंक में भर्ती के बेसिक क्वालिफाईंग क्रायटीरिया के बारे में जानकारी, फौज के सहुलियत के साथ-साथ उसमें मौजूद जोखिम के भी बारे में भी बताया गया। अलग-अलग कैरियर ऑप्शन के बारे में भी जानकारी दी गयी।(आर्मी प्रशिक्षक हवलदार शैलेश सिंह के द्वारा ड्रिल का अभ्यास कराते हुए।)

कैंप के प्रषिक्षण के दौरान टेबल ड्रिल, गार्ड ऑफ ऑनर, व्यापन ट्रेनिंग में सही पोजिशन बनाना, व्यापक होल्डिंग का तरीका, एमिंग, ट्रिगर ऑपरेशन के बारे में जानकारी और अभ्यास करवाया गया एवं एथलेटिक्स ट्रायल लिये गये, कंपनी अनुसार टीम बनाया गया। कुछ बच्चों को प्रशिक्षण के दौरान कुछ शारीरिक तकलीफें हुई उसका नर्सिंग असिस्टेंट के द्वारा दवाईयाँ दी गयी और स्थानीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जा कर उपचार करवाया गया

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन