Search
Close this search box.

ऑनलाइन संवाद 22 नवंबर, 2026 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*ऑनलाइन संवाद 22 नवंबर, 2026 को*
—————–
बीएनएमयू संवाद श्रृंखला के अंतर्गत विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, टीएमबीयू, भागलपुर के सहयोग से 22 नवंबर, 2026 (रविवार) को अपराह्न 12:30 बजे से प्रो. रामजी सिंह का मानवीय सरोकार विषयक ऑनलाइन संवाद  का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इसके मुख्य वक्ता वरिष्ठ लेखक, पत्रकार, कवि डॉ. ओमप्रकाश सामबे और मुख्य अतिथि महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) के पूर्व कुलपति प्रो. मनोज कुमार  होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय गांधी विचार विभाग, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार करेंगे। स्वागत एवं विषय प्रवेश गांधी विचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित रंजन सिंह  एवं संचालन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर (सीनियर स्केल) डॉ. उमेश प्रसाद नीरज करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन की जिम्मेदारी इतिहास विभाग, टी. एन. बी. महाविद्यालय, भागलपुर के अध्यक्ष डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी और तकनिकी जिम्मेदारी बीएनएमयू, मधेपुरा के पूर्व शोधार्थी डॉ. सौरभ कुमार चौहान संभालेंगे।

डॉ. शेखर ने बताया कि  संवाद का मुख्य उद्देश्य पद्मश्री प्रो. रामजी सिंह के जीवन- संघर्ष, विचार-साधना, अकादमिक योगदान, सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय मूल्यों को प्रामाणिक सामग्री के माध्यम से भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना  है।

ऑनलाइन संवाद :
दिनांक- 22 नवंबर, 2026 (रविवार),
समय- अ. 12:300 से अ.02:15 तक

ऑनलाइन गूगल मीट का लिंक* :   https://meet.google.com/zkt-fqqj-ctb

READ MORE