Search
Close this search box.

विधान पार्षद ने की कुलाधिपति से मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज महामहिम कुलाधिपति महोदय से मुलाकात कर FDP (Faculty Development Programme) के आयोजन से संबंधित राज्यपाल सचिवालय के पत्र, जिसमें प्रमंडलीय आयुक्त को मुख्य अतिथि नामित करने तथा आयोजन के लिए प्रमंडलीय मुख्यालय में ही बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है, के संदर्भ में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों की भावनाओं से अवगत कराया। विश्वविद्यालय के अकादमिक वातावरण, स्वायत्त गरिमा एवं प्रतिष्ठा को अक्षुण्ण बनाए रखने के दृष्टिगत अपने पूर्व पत्र के आलोक में उक्त निर्देशों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। महामहिम द्वारा इस विषय में आवश्यक सुधार हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

साथ ही, सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति हेतु गठित समिति की अनुशंसाओं को शीघ्र अंतिम रूप देने तथा उनका अविलंब क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, नियुक्ति प्रक्रिया में उम्र-सीमा सहित अन्य प्रावधानों के माध्यम से बिहार के अभ्यर्थियों के हितों का समुचित संरक्षण करने एवं अतिथि प्राध्यापकों के समायोजन तथा उनके मानदेय को राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में नियुक्त संविदा-आधारित प्राध्यापकों के समकक्ष करने के लिए राज्य सरकार से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

संजीव कुमार सिंह
सदस्य, बिहार विधान परिषद्
कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]