Search
Close this search box.

BNMU। एक कलाकार पूरे जीवन में कुछ न कुछ सीखता ही रहता है : प्रो. रहमान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एक कलाकार पूरे जीवन में कुछ न कुछ सीखता ही रहता है : प्रो. रहमान

सांस्कृतिक संस्था प्रांगण रंगमंच के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय नाट्य कार्यशाला के पांचवें दिन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के अकादमिक निदेशक प्रो. एम. आई. रहमान ने कलाकारों के मनोविज्ञान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक कलाकार पूरे जीवन में कुछ न कुछ सीखता रहता है। उसके अंदर हमेशा सीखने की प्रवृति विद्यमान रहती है। वह हर स्थिति-परिस्थिति में सीखने के साथ अपने ज्ञान को भी दूसरों के समक्ष बांटते रहता है।

उन्होंने कहा कि एक कलाकार को कभी भी अपना धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए। बेहतर संवाद, शब्दों का सही उच्चारण, भाव-भंगिमा अभिनय में महत्वपूर्ण है। थियेटर में सबसे बड़ी चीज अनुशासन है। यही चीज कलाकार को बेहतर बनाती है।

उन्होंने मिसाइल मैन डाॅ. कलाम को उद्धृत करते हुए कहा कि सपना वह है, जो सोने नहीं देती है। अतः कलाकारों को भी निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर संस्था की ओर से प्रो. रहमान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक फिल्म मेकर प्रियांशु ठाकुर, प्रांगण रंगमंच के अध्यक्ष डाॅ. संजय कुमार परमार, कोषाध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह, सचिव अमित आनंद, संयुक्त सचिव आशीष कुमार सत्यार्थी, शिवानी अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गरिमा उर्विशा, कार्यकारी सदस्य अक्षय कुमार सोनू, कार्यक्रम प्रभारी दिलखुश कुमार, सुनीत साना, शशिभूषण कुमार, शिवांगी गुप्ता, नीरज कुमार निर्जल,अब्यम ओनु, अन्नू प्रिया, अंशु कुमारी, ब्रजेश, गौतम गंभीर, मनोहर कुमार, मुस्कान अग्रवाल, डेविड कुमार, सोनम कुमारी, लिशा रानी, अंश राज, दिव्या कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।