Search
Close this search box.

DINKAR सादर आमंत्रण/ राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली जयंती पखवाड़ा’ पर ‘शब्दयात्रा ऑनलाइन शब्दांजलि’ में…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सादर आमंत्रण

राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की ‘१०९ वीं जयंती पखवाड़ा’ पर ‘शब्दयात्रा ऑनलाइन शब्दांजलि’ में ! ————————————————————–

बंधुवर !
हिन्दी की महान् विभूति राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की १०९ वीं जयंती पखवाड़ा आरंभ हो रही है |
यह कितना सुखद संयोग है कि वर्षों बाद इसबार उनका जन्मदिन ‘हिन्दी-अंग्रेजी’ दोनों कैलेंडर से एक ही दिन पड़ रहा है |
अर्थात ठीक १०९ वर्ष पूर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के ही दिन जन्म होने से उनका नाम — ‘गोपाल’ पड़ा था, थोड़ा बड़ा होने पर गोपाल बहादुर सिंह और बाद मे निराला जी के संबोधन करने पर — गोपाल सिंह ‘नेपाली’ हो गए |
ज्ञात हो कि १७ अप्रैल १९६३ ई. को एकचारी से भागलपुर आते समय रेल में शहादत पाने वाले कविवर ‘नेपाली’ का जन्म ११ अगस्त १९११ ई. को बेतिया-बिहार हुआ था |
उक्त संदर्भ में इस ‘ऑनलाइन-शब्दांजलि’ में आमंत्रित करते हुए आपसे अनुरोध है कि निम्न सामग्री अविलंब हमे ‘व्हाट्एप’ करने की महती कृपा करे !

०१. अपना नाम, स्थान, परिचय दो पंक्ति में |
०२. कविवर ‘नेपाली’ जी के व्यक्तित्व / कृतित्व पर
केन्द्रित अधिकतम छ: (६) पंक्तियों में आपकी
‘शब्दांजलि’ |
०३. अपनी एक ताजा-तरीन हाफ फोटो (अलग से) |
————
● आपका —

श्री पारस कुंज, अध्यक्ष : ‘शब्दयात्रा गोपाल सिंह
नेपाली आन्दोलन’ ; सीता निकेत, जयप्रभा पथ,
भागलपुर-बिहार |
● व्हाट्एप : ६२० १३३ ४३४७, ९५७ २९६ ३९३

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]