उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सांसद प्रदीप सिंह ने की लोकमंगल की कामना
शिवपुरी नहर घाट पर छठ महापर्व में हुए शामिल, क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मांगी दुआ
अररिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पर शिवपुरी स्थित नहर घाट श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। इस पावन अवसर पर अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने प्रातःकाल उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर लोकमंगल की कामना की। उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्य से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की।
सांसद ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जनकल्याण की भावना का संदेश देता है।
उन्होंने कामना की कि छठी मैया की कृपा हर परिवार पर बनी रहे तथा प्रत्येक घर में खुशहाली और समृद्धि का वास हो। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
जय छठी मैया!












