पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सजेगा खेल महाकुंभ, 66 विश्वविद्यालयों की टीमें दिखाएंगी दमखम
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में *पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता 2026–27 का आयोजन 18 से 21 नवंबर, 2026 तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित मेजर ध्यानचंद इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है।

इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 66 विश्वविद्यालयों की टीमें प्रतिभागी होंगे। चार दिवसीय इस खेल महाकुंभ में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, दमखम, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल प्रेमियों को रोमांचित करेंगे।
इस प्रतियोगिता में बीएनएमयू मधेपुरा की कबड्डी पुरुष टीम के मैनेजर ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर (सुपौल) के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राम नरेश राय बनाए गए हैं।
Post Views: 5












