विश्वविद्यालय क्विज प्रतियोगिता में एच. एस.कॉलेज उदाकिशुनगंज, मधेपुरा के छात्रों प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
एच. एस. कॉलेज, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.)जवाहर पासवान के निर्देशानुसार महाविद्यालय के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि भूपेंद्र नारायण मंडल, विश्वविद्यालय मधेपुरा के शैक्षणिक परिसर में दिनांक -19-9-26 को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हरिहर साहा महाविद्यालय, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा ने क्विज (प्रश्नोत्तरी ) प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के एम. एल. टी. कॉलेज, सहरसा,बी. एस. एस. कॉलेज, सुपौल, पार्वती साइंस कॉलेज,मधेपुरा, टी.पी. कॉलेज मधेपुरा, एवं आर. एम.कॉलेज सहरसा के सभी छः कॉलेज को फाइनल में पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया l क्विज प्रतियोगिता में एच. एस. कॉलेज, उदाकिशुनगंज के विजेता छात्र
छोटू कुमार- पंचम सेमेस्टर(इतिहास ),
गौरव कुमार -पंचम सेमेस्टर(इतिहास ),
दीपक कुमार -पंचम सेमेस्टर(इतिहास) थे l
वाद विवाद प्रतियोगिता
हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l वाद विवाद का विषय था – कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव सभ्यता कि प्रगति के लिए एक निर्णायक शक्ति है l इसके पक्ष में बोलते हुए
उर्वशी कुमारी -षष्टम
सेमेस्टर(हिन्दी) एवं विपक्ष में बोलते हुए श्रवण कुमार -पंचम सेमेस्टर – (दर्शनशास्त्र ) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रौशन किया l महाविद्यालय कि इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य प्रो. जवाहर पासवान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया और आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया l प्रधानाचार्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में विजेता छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में सम्मानित किया जाएगा l
क्विज प्रतियोगिता, भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के छात्रों का मार्गदर्शन एवं तैयारी कराने में महाविद्यालय के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l विश्वविद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता का संचालन डॉ.संजीव कुमार, एम. एच. एम. कॉलेज सोनवर्षा, सहरसा ने किया l इस अवसर पर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक, प्रो(डॉ.)अबुल फज़ल, उपनिदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) दीपक कुमार गुप्ता,डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. मयंक भार्गव, डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. अनिल कुमार, प्रियरंजन, भानु एवं अन्य अतिथि एवं सैकड़ो छात्र-छात्रा उपस्थित थे l














