मधेपुरा। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में मानविकी संकाय, उत्तरी परिसर द्वारा शनिवार को लिटरेरी इवेंट (साहित्यिक प्रतियोगिता) 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर स्थित पुस्तकालय सभागार में हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो. (डॉ.) उमाशंकर चौधरी, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक प्रो. (डॉ.) मो. अबुल फज़ल, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोवीसी प्रो. (डॉ.) राजीव कुमार मल्लिक, बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व कुलसचिव प्रो. बी.एन. विवेका, मानविकी संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) दीपक कुमार गुप्ता तथा वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. पी.एन. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो. (डॉ.) उमाशंकर चौधरी ने कहा कि आपलोग अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के साथ-साथ अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करें. आपके साथ विश्वविद्यालय हर वक्त खड़ा है।
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के उपनिदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि लिटरेरी इवेंट के अंतर्गत चार साहित्यिक प्रतियोगिताओं एवं क्विज का आयोजन किया गया। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता एवं युवा उत्सव में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाएगा।
लिटरेरी इवेंट के अंतर्गत हिंदी वाग्मिता, अंग्रेजी एलोक्यूशन, हिंदी वाद-विवाद, अंग्रेजी डिबेट तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी वाग्मिता का विषय ‘जेन ज़ी की आकांक्षाएँ और बदलता समाज’, अंग्रेजी एलोक्यूशन का विषय ‘जेन जीज़ एस्पिरेशन एंड अ चेंजिंग सोसाइटी’, हिंदी वाद-विवाद का विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव सभ्यता की प्रगति के लिए एक निर्णायक शक्ति है’ तथा अंग्रेजी डिबेट का विषय ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इज़ अ ट्रांसफॉर्मेटिव फोर्स फॉर द प्रोग्रेस ऑफ ह्यूमन सिविलाइजेशन’ रहा।
क्विज प्रतियोगिता में सर्वप्रथम वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित की गई। उसके बाद अगले राउंड के लिए छह टीमों का चयन किया गया। प्रत्येक टीम में तीन प्रतिभागी शामिल थे। चयनित प्रतिभागियों से 15-15 प्रश्न पूछे गए। इसके बाद ऑडियो, वीडियो एवं चित्र आधारित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में कुल चार राउंड आयोजित किए गए।
विश्वविद्यालय चयन समिति सदस्य के रूप में डॉ. कुमार सौरभ एवं डॉ. संजीव कुमार मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ. मयंक भार्गव एवं डॉ. लता आत्रेय ने निभाई।
*पुरस्कार प्राप्त विजेताओं की सूची*
हिंदी वाग्मिता में प्रथम— मो. हसनैन (पार्वती साइंस कॉलेज), द्वितीय— कृष्ण कुमार झा ( आर. एम. कॉलेज), तृतीय— ऋषि राज (एम. एल. टी. कॉलेज)
अंग्रेजी एलोक्यूशन में प्रथम— कल्पना झा (पार्वती साइंस कॉलेज), द्वितीय— सूरज कुमार (बी. एस. एस. कॉलेज), तृतीय— आकाशदीप कुमार (एम. एल. टी. कॉलेज)
हिंदी वाद-विवाद में समग्र रूप से प्रथम— ऋषभ कुमार (पार्वती साइंस कॉलेज), द्वितीय— सूरज कुमार (बी. एस. एस. कॉलेज), तृतीय— उर्वशी कुमारी (एच. एस. कॉलेज)
पक्ष में प्रथम— ऋषभ कुमार (पार्वती साइंस कॉलेज), द्वितीय— सूरज कुमार (बी. एस. एस. कॉलेज), तृतीय— उर्वशी कुमारी (एच. एस. कॉलेज)
विपक्ष में प्रथम— शाहीन जहाँ (पार्वती साइंस कॉलेज), द्वितीय— आर्यन आनंद (टी. पी. कॉलेज), तृतीय— श्रवण कुमार (एच. एस. कॉलेज)
अंग्रेजी डिबेट में समग्र रूप से प्रथम— प्रगति कुमारी (बी. एस. एस. कॉलेज), द्वितीय— सूरज कुमार (बी. एस. एस. कॉलेज), तृतीय— प्रशांत कुमार (टी. पी. कॉलेज)
पक्ष में प्रथम—सूरज कुमार (बी. एस. एस. कॉलेज), द्वितीय— प्रशांत कुमार (टी. पी. कॉलेज), तृतीय— प्रतिमा कुमारी (एम. एल. टी. कॉलेज)
विपक्ष में प्रथम— प्रगति कुमारी (बी. एस. एस. कॉलेज), द्वितीय— हिमांशु कुमार (पार्वती साइंस कॉलेज), तृतीय— हिमांशु राज (टी. पी. कॉलेज)
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम—एच. एस. कॉलेज उदाकिशुनगंज, मधेपुरा; द्वितीय— एम. एल. टी. कॉलेज, सहरसा; तृतीय— बी. एस. एस. कॉलेज, सुपौल।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. लता आत्रेय ने किया जबकि कार्यक्रम के अंत में मानविकी संकाय के डीन प्रो. दीपक गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।














