Search
Close this search box.

हरिहर साहा महाविद्यालय, उदाकिशुनगंज में प्रधानाचार्य प्रो. जवाहर पासवान के अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिहर साहा महाविद्यालय, उदाकिशुनगंज में प्रधानाचार्य प्रो. जवाहर पासवान के अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन गया l कार्यक्रम के संयोजक क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार थे l मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, चौसा के प्रधानाचार्य डॉ. सुमन कुमार झा उपस्थित थे l प्रो. जवाहर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई l अतिथियों ने हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की l प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) जवाहर पासवान एवं मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटकर विधिवत् खेल का उद्घाटन किया गया l मंच का संचालन क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने किया l राष्ट्रीय खेल दिवस, 2026 के अवसर पर खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत महाविद्यालय में 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता पूरुष वर्ग में प्रभाष प्रथम,बिट्टू द्वितीय, अमर कुमार तृतीय एवं बाबुल कुमार चतुर्थ स्थान प्राप्त किया l 800 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में जय कुमार ने प्रथम,सौरभ कुमार ने द्वितीय, गगन कुमार ने तृतीय एवं जयकिशुन कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया l 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग प्रतियोगिता में रूकैया खातून ने प्रथम,निशु कुमारी ने द्वितीय, सोनी कुमारी ने तृतीय एवं नेहा कुमारी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया l भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य एवं अतिथियों के द्वारा स्मृति चिह्न एवं मेडल द्वारा पुरुस्कृत किया गया l इस अवसर पर रेफरी मो. तनवीर अहमद, रेफरी मो. सुदीक, चन्दन,विकास पिंटू, ललन,अजय, पूरन, सोनू, सत्यम एवं सैकड़ों खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थेl इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.)जवाहर पासवान ने बताया की महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जिन्हें ‘ हॉकी का जादूगर’ के रूप में जाना जाता है, उनकी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है l जब वे हॉकी के मैदान में खेलने को उतरते थे तो गेंद मानों उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी। मुख्य अतिथि डॉ. सुमन कुमार झा ने बताया कि मेजर ध्यानचंद का खेल के क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय है l स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था l मेजर ध्यानचंद ने हॉकी में ओलम्पिक खेल में 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । खेल के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान को देखते उनके जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है l अपने कैरियर में उन्होंने हॉकी में 1000 से अधिक गोल किये l

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन

[the_ad id="32069"]

READ MORE

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों का आयोजन