*भूपेंद्र विचार मंच की नई 15 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित ।*
*परमेश्वरी यादव को अध्यक्ष और डाक्टर आलोक कुमार को मिली सचिव की जिम्मेदारी*
भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक प्रीति यादव के आवास पर विचार मंच के वरीय सदस्य निवर्तमान सचिव परमेश्वरी यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में निवर्तमान कोषाध्यक्ष डॉक्टर आलोक कुमार ने 29 मई को आयोजित भूपेंद्र पुण्यतिथि समारोह में विचार मंच की कमिटी भंग होने एवं नई 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस टीम का कार्यकाल पूरा होने के कारण नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से परमेश्वरी यादव को विचार मंच का अध्यक्ष समाजसेवी चंद्रशेखर एवं प्रीति यादव को उपाध्यक्ष,डॉक्टर आलोक कुमार को सचिव, समीर आनंद एवं डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर को संयुक्त सचिव, रामकृष्ण यादव को कोषाध्यक्ष विधिवत चयनित किया गया वहीं कार्यकारिणी में प्रो सच्चिदानंद यादव, प्रो सचिन्द्र ,प्रो अरुण कुमार, ई. महेंद्र नारायण मंडल,प्रो गीता यादव,विनीता भारती, चिरामनी प्रसाद यादव एवं आनंद कुमार को रखा गया है।
विचार मंच के नए अध्यक्ष परमेश्वरी यादव एवं सचिव डॉक्टर आलोक कुमार ने कहा कि विचार मंच को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर काम करेगी विशेषकर भूपेंद्र बाबू के विचारों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को विचार मंच के सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा साथ ही यह विचार मंच भूपेंद्र बाबू के साथ साथ स्थानीय फलक की नामचीन हस्तियों के जयंती ,पुण्यतिथि की मृतप्राय हो रही परम्परा को जीवंत करने की दिशा में भी काम करेगी जिससे वर्तमान पीढ़ी को अपने गौरवशाली विरासत से जुड़ने का अवसर मिल सके।उन्होंने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में विशेषकर कई नई चेहरों को जगह दी गई है जिसका मुख्य कारण विचार मंच से सभी वर्ग को जोड़ना एवं नए नेतृत्व को तैयार के करना भी है।नवगठित कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकारिणी से जुड़े अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे।














