01. मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।
02. आवेदक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प के निर्धारित तिथि को Slot Booking करने हेतु https://services2.passportindia.gov.in/forms/login वेबसाईट पर जाकर Slot Booking कर सकते हैं।
03. आवेदक Slot Booking करने के पश्चात निर्धारित तिथि को सभी वांछित मूल कागजात के साथ समाहरणालय परिसर में उपस्थित होकर अपने कागजात का सत्यापन करायेंगे।
04. आवेदक को Document-1 पता का प्रमाण के रूप में कुल-22 तरह के कागजात में से कोई एक कागजात की आवश्यकता होगी। Document-2 जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में कुल 5 तरह के कागजात में से कोई एक कागजात की आवश्यकता होगी तथा Document-3 के रूप में मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान द्वारा जारी विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र / मैट्रिक प्रमाण पत्र एवं मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान द्वारा जारी प्रमाण-पत्र।
05. यदि कोई आवेदक सरकारी कर्मचारी हो तो उपरोक्त दस्तावेजों के अलावा विभाग से जारी “ए/जी” अथवा अनुबंध “एच” भी जमा करना होगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar













