Search
Close this search box.

जिला स्थापना दिवस विशेष कवि सम्मेलन में प्रेम, संघर्ष, राजनीति, प्रशासन रहा केंद्र में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*जिला स्थापना दिवस विशेष कवि सम्मेलन में प्रेम, संघर्ष, राजनीति, प्रशासन रहा केंद्र में*

सोमवार को स्थानीय सार्क इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आजाद पुस्तकालय के बैनर तले मधेपुरा जिला स्थापना दिवस विशेष एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आजाद पुस्तकालय के अध्यक्ष वरीय साहित्यकार प्रो. विनय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन की शुरुआत उपस्थित कवियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कवि सम्मेलन की शुरुआत चर्चित कवि मणिभूषण वर्मा की प्रस्तुति देह का चरित्र तपता भाव के पथेर पर, तप रहा चिल्ला रहा मूंग की फसल सी वहां ,पड़ा पड़ा चिनक रहा धूप के अधेड़ पर से हुई। हिंदी कौशिकी के सचिव प्रो. भूपेंद्र नारायण मधेपुरी ने मृत्यु से संबंधित अपनी कविता धधकती चिता मेरी प्रस्तुत करते हुए कहा कि साहस भरा सत्कर्म मरने के बाद भी बुद्ध और प्रहलाद की तरह जिंदा रहता। चर्चित कवि सिद्धेश्वर कश्यप ने खुद जला करता मशालो सा, हर कदम उजियारा करता है,आदमी है आदमी से प्यार करता है की प्रस्तुति दे संघर्ष को दिखाया।अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सह पूर्व कुलसचिव प्रो. विश्वनाथ विवेका ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था पर चोट किया। शम्भु शरण भारतीय ने भ्रष्टाचारी अपराधी नेताओं का गठजोड़ हुआ, सड़क से लेकर संसद तक गड़बड़ चारों ओर हुआ की प्रस्तुति दे वर्तमान राजनीति दौर को लपेटा। गजलकार सियाराम यादव मयंक ने आप मेरी बेबसी पर मुस्कुराएं हैं बहुत, दोस्त बनकर दोस्ती को आजमाएं है बहुत से रिश्तों के गिरते दौर को दिखाया। डॉ. आलोक कुमार ने यह है मधेपुरा की पहचान, यहां मिलता है सबको सम्मान के द्वारा जीके की विशेषता की पहचान दर्शाई। अल्पसंख्यक छात्रावास अधीक्षक डॉ. फिरोज मंसूरी ने धुनिया एक मेहनतकश की कविता के माध्यम से मेहनतकश समाज के संघर्ष को सामने लाया। काव्य संध्या को वरीय वाम नेता कामरेड गणेश मानव, कामरेड आध्यानंद यादव ने भी संबोधित किया।

*कवि सम्मेलन सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों पर सृजन का दर्पण*

अध्यक्षीय संबोधन देते हुए आजाद पुस्तकालय के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि कवि सम्मेलन मूलतः सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों पर साहित्य सृजन को प्रस्तुत करने का माध्यम है जो लोगों से जुड़ने का भी माध्यम है। अपनी काव्य प्रस्तुति देते हुए उन्होंने गलत अर्थ दे गीतों का सार चला जाता है,किसी और के हाथों उपहार चला जाता है प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।

*आगे युवा और बाल कवि सम्मेलन का भी होगा आयोजन*

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि मधेपुरा : कल आज और कल की थीम पर मधेपुरा के जिला स्थापना दिवस पर एक महीने तक कार्यक्रम हर दौर से जुड़ने का प्रयास है। इस कड़ी में यह कवि सम्मेलन का आयोजन साहित्य सृजन से जुड़ने का प्रयास है।

कार्यक्रम का संचालन आजाद पुस्तकालय के सचिव डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने करते हुए कहा कि आजाद पुस्तकालय जिला स्थापना दिवस विशेष एक माह तक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कड़ी में इस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। आगे युवा एवं बाल कवि सम्मेलन की योजना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. प्रसन्ना सिंह राठौर, डॉ. सौरभ कुमार चौहान, जैद इमाम, अनस रहमान,शुभम, चांद की अहम भूमिका रही।

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज