Search
Close this search box.

कला एवं संस्कृति मंत्री करेंगे राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव का उद्घाटन*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*कला एवं संस्कृति मंत्री करेंगे राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव का उद्घाटन*

*नामचीन कलाकारों से सजेगा मंच*

*विशिष्ट अतिथि के रूप कोसी के सांसद,विधायक,विधान पार्षद होंगे होंगे शामिल*

18 से 24 नवंबर तक गोशाला परिसर में होने वाले राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव की तैयारी को जिला प्रशासन ने मूर्त रूप दे दिया है। संचालन समिति की ओर से सदस्य सचिव सह कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बुधवार की शाम राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव का आमंत्रण पत्र जारी करते यह जानकारी साझा किया।जिलाधिकारी अभिषेक रंजन के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता के मार्गदर्शन में संचालन समिति सदस्य सचिव कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी आमंत्रण पत्र जारी करते हुए बताया कि 22,23,24 नवंबर के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम में डॉक्टर प्रमोद कुमार, मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग ,बिहार राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव के उद्घाटनकर्ता , बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव मुख्य अतिथि सांसद द्वय दिनेश चंद्र यादव एवं दिलेश्वर कामत(मधेपुरा एवं सुपौल) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे वहीं सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर सिंहेश्वर विधायक प्रो. रमेश ऋषिदेव,बिहारीगंज विधायक निरंजन कुमार मेहता, विधान पार्षद डॉक्टर एन के यादव,डॉक्टर संजीव सिंह,ललन सर्राफ,डॉक्टर अजय सिंह सहित सम्मानित अतिथि के रूप में कोशी प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार और कोशी प्रमंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक कुमार आशीष कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे।कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने साथ ही बताया कि बुधवार 18 नवंबर से 20 नवंबर तक संध्या छ बजे से श्री कृष्ण लीला का आयोजन होगा जिसका जिलेवासी भरपूर आनंद लें।ज्ञातव्य हो कि संचालन समिति सदस्य सचिव कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी लगातार सारी तैयारियों को खुद की निगरानी में करवा ही नहीं रही बल्कि हर बिंदुओं पर नजर भी रख रही हैं।

*महोत्सव से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास*

कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने कहा कि जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए निर्णय के आलोक में राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव में भाग लेने हेतु स्वतंत्रता सेनानियों,शहर के विशिष्ट नागरिकों,विभिन्न राजनैतिक दलों एवं प्रेस के प्रतिनिधियों सहित कोसी प्रमण्डल के अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव का समुचित प्रचार प्रसार हो और सभी वर्गों में अधिक से अधिक संख्या में आमजन को जोड़ा जाए यही प्रयास है।

*स्नेह उपाध्याय,हर्षप्रित कौर,देवाशीष दास गुप्ता होंगे गोपाष्टमी महोत्सव के आकर्षण*

गोपाष्टमी महोत्सव के कार्यक्रमों के संबंध में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी के हवाके से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने बताया कि 22,23,24 को राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव की कड़ी में संध्या पांच बजे से रात्रि दस बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें पहले सत्र में जहां स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी वहीं पहले दिन प्रसिद्ध गायिका स्नेह उपाध्याय,दूसरे दिन सा रे गा मा फेम की हर्षप्रित कौर और आखिरी दिन ख्यातिप्राप्त पार्श्व गायक देवाशीष दास गुप्ता की प्रस्तुति से महोत्सव का यादगार समापन होगा।जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील किया है कि महोत्सव को में बड़ी से बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं जिला प्रशासन के स्तर से महोत्सव की तैयारी में हर संभव तैयारी की गई है।

READ MORE