Search
Close this search box.

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम

ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री
बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह
अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज
———
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के बिहार के उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कोशी क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है, क्योंकि बिजेंद्र प्रसाद यादव कोसी क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री बनने वाले पहले जनप्रतिनिधि हैं। समारोह का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत, सिंहेश्वर के विधायक डॉ. रमेश ऋषिदेव, कुलपति प्रो. बीएस झा और कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उप मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का शॉल, पाग, बुके और मोमेंटो देकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि ईमानदारी से काम करने वालों की पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि सब मिलकर विश्वविद्यालय के विकास में सहयोग करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सादगी, कर्तव्यनिष्ठता के साथ कर्म करने से ही फल मिलता है। उन्होंने समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उनके कई संस्मरण को साझा करते कहा कि बड़े व्यक्तित्व से संस्कार, भाषा और काम करने का हुनर, उनके आचरण से सीखना चाहिए। उन्होंने अपने गुरु की भी महिमा का वर्णन कर लोगों को गरीबके प्रति सम्मान रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जो दायित्व मिले उसका निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करना चाहिए। उन्होंने कोसी की विभीषिका का जिक्र करते हुए कहा कि दो दशक में कोसी का काफी विकास हुआ है। कोसी और सीमांचल में ऊर्जा और यातायात काफी समृद्ध हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका के वैज्ञानिकों न कहा है कि रात में बिहार बिजली की रोशनी से जगमग करता है। उन्होंने अपने कई कार्यों की चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के विकास में सबों को आगे आने की बात कही। उन्होंने विश्वविद्यालय का आभार जताया। समारोह को कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. नरेश कुमार, प्रधानाचार्य प्रो. ऊषा सिन्हा, प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, डॉ. प्रफुल्ल कुमार सहित अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जैनेन्द्र कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. इम्तियाज अंजुम ने किया।

कोसी के विश्वकर्मा की दी संज्ञा: उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के सम्मान समारोह में बी एन एम यू के कुलपति प्रो. बीएस ने उनका स्वागत करते हुए कोसी का विश्वकर्मा बताया। विश्वविद्यालय के स्थापना काल से अब तक उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। कुलपति ने कहा कि बिजेंद्र बाबू बिना मांगें ही देने को तैयार हैं सिर्फ इनके संज्ञान में देने की जरूरत है। उन्होंने नॉर्थ कैंपस के बाउंड्रीवॉल की मांग की जिसे उप मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया। कुलपति ने बीएनएमयू में शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के कई प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कई बड़े संस्थानों के साथ एम ओ यू साइन हुआ है।

बीएनएमयू में आयोजित सम्मान समारोह में सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में बीएनएमयू का नॉर्थ कैंपस है। यह उनके लिए गर्व की बात है। बिजेंद्र बाबू के प्रयास से इस विश्वविद्यालय का काफी विकास हुआ है। सिंहेश्वर के विधायक डॉ. रमेश ऋषिदेव ने विश्वविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इनके साथ काम करने से काफी जानकारी मिलती है।

संगीत विभाग द्वारा स्वागत गीत की हुई प्रस्तुति: बीएन एम यू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के सम्मान समारोह में संगीत विभाग द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार के निर्देशन में रोशन कुमार, नेहा कुमारी, गौरव कुमार, निकेता कुमारी, शेखर कुमार, मोहिनी कुमारी, मासूम कुमारी सहित अन्य ने स्वागत गीत, राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान की प्रस्तुति दी।

READ MORE

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज