Search
Close this search box.

प्रो. कौशल के सम्मान में शोकसभा का आयोजन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*प्रो. कौशल के सम्मान में शोकसभा का आयोजन*

सुप्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. कौशल किशोर मंडल (19.11.1943- 26.01.2026) के सम्मान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ्

oplus_6291488

सभा की अध्यक्षता करते हुए क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक प्रो. मो. अबुल फजल ने कहा कि प्रो. मंडल एक प्रखर शिक्षाविद एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से कोसी- सीमांचल क्षेत्र की अपूर्णिय क्षति हुई है।

परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव ने बताया कि डॉ. मंडल अतलखा (सहरसा) के मूल निवासी थे। वे संप्रति वार्ड नं. 18. विद्यापुरी मुहल्ला, मधेपुरा में रहते थे। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय, पटना से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर तथा बी. आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रो. मंडल ने ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के राजनीति विज्ञान विभाग में 11 जनवरी 1965 से 07 जनवरी, 1981 तक सेवा दी थी। उनका इस महाविद्यालय से गहरा लगाव था।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने बताया कि प्रो. मंडल कई महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य रहे। उन्होंने बी. एन. एम. भी. कॉलेज, मधेपुरा, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा एवं मनोहर लाल टेकरीवाल कॉलेज, सहरसा में प्रधानाचार्य की भूमिका निभाई।

एम. एड. विभागाध्यक्ष डॉ. एस. पी. सिंह ने बताया कि प्रो. मंडल बीएनएमयू , मधेपुरा में सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने तीन वर्षों तक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के प्रति कुलपति के रूप में कार्य किया।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज मंसूरी ने बताया कि प्रो. मंडल का साहित्य एवं संस्कृति से गहरा लगाव था। वे डॉ. राम मनोहर लोहिया सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थान, मधेपुरा संस्थापक अध्यक्ष भी थे। वे कौशिकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन, मधेपुरा तथा भूपेन्द्र विचार मंच, मधेपुरा के अध्यक्ष भी थे।

सभा के प्रारंभ में सभी लोगों ने प्रो. मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अंत में सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।सभा में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेश कुमार, राणा रमण, स्नेहा कुमारी, अभिषेक कुमार, राहुल रंजन आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।