Search
Close this search box.

NSS डॉ. राकेश कुमार बने कार्यक्रम पदाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. राकेश कुमार बने कार्यक्रम पदाधिकारी
——–

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर (मनोविज्ञान) डॉ. राकेश कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वितीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव के समक्ष अपना योगदान दिया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि डॉ. राकेश ने महाविद्यालय में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा के आलोक में 3 सितंबर, 2024 को योगदान दिया है। इसके पूर्व ये 18 नवंबर, 2019 से अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे।

उन्होंने बताया कि डॉ. राकेश ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर से मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (2010) एवं पीएचडी (2015) की उपाधि प्राप्त की है। इसके अलावा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान से भी स्नातकोत्तर (2017) डिग्री प्राप्त हैं।

इस अवसर पर बीएनएमयू, मधेपुरा के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर भी उपस्थित थे।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]