Search
Close this search box.

बिहार विधान परिषद पीआरओ ने सार्क के बच्चों से किया संवाद,जीवन में अनुशासन को बताया अहम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार विधान परिषद पीआरओ ने सार्क के बच्चों से किया संवाद,जीवन में अनुशासन को बताया अहम

————————

जिला मुख्यालय के सार्क इंटरनेशनल स्कूल में नए सत्र के संकल्प बच्चों की मुलाकात एक खास प्रतिभा के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री बी. पी. मंडल की पुण्यतिथि , संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल, 2025 (सोमवार) को बिहार विधान परिषद के जनसंपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन,मारवाड़ी पाठशाला के सेवानिवृत प्राचार्य योगेन्द्र प्रसाद यादव,भागलपुर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष सह सिंडिकेट सदस्य प्रो नृलेश कुमार पहुंचे जिनकी आगवानी व स्वागत प्रिंसिपल हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने की।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बिहार विधान परिषद के जन संपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन ने कहा कि प्राकृतिक वातावरण में जिला मुख्यालय के मध्य अवस्थित सार्क इंटरनेशनल स्कूल लगातार अपनी गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहता है बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर समय समय पर होती पहल और आयोजित होते कार्यक्रम दूरदर्शी सोच को दिखाता है।अपने संबोधन में बच्चों को जीवन पथ पर ईमानदार प्रयास के साथ साथ अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि सार्क इंटरनेशनल स्कूल की गतिविधियों पर हमेशा उनकी नजर रहती है।भविष्य में यह विद्यालय और विराट रूप ले यह आशा रहेगी।

पूर्व प्राचार्य योगेन्द्र प्रसाद यादव ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि जीवन में सफल होने के लिए बच्चों को अपने शिक्षकों द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन करना चाहिए यही जीवन का सच्चा मूलमंत्र है, जो जितनी ईमानदारी से पालन कर सका वो उतना ही सफल रहा।विशिष्ट अतिथि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के सिंडिकेट सदस्य प्रो. नृलेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है बच्चे समाज की सच्ची पूंजी और भविष्य के आधार हैं।

जीवन के सफर में एक लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुरूप तैयारी करें ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सार्क इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि नए सत्र में स्कूल का संकल्प बच्चों की मुलाकात खास प्रतिभा के साथ कार्यक्रम की पहली कड़ी में बिहार विधान सभा के जन संपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन मारवाड़ी पाठशाला के सेवानिवृत प्राचार्य योगेन्द्र प्रसाद यादव,तिलकामांझी विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रो नृलेश कुमार का आना सार्क इंटरनेशनल स्कूल के लिए गौरव के पल हैं। विद्यालय यह खास पहल लगातार जारी रखेगी जिससे बच्चों को नामचीन हस्तियों से जुड़ने और प्रेरणा लेने का अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सके।इस अवसर पर छात्र छात्राओं सहित स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन