Search
Close this search box.

डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव पर निकाली गई रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव पर निकाली गई रैली*

———

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय के मुख्य परिसर अवस्थित ठाकुर प्रसाद प्रतिमा स्थल से निकलकर विज्ञान परिसर में अवस्थित कीर्ति नारायण मंडल प्रतिमा स्थल तक गई। रैली को मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि डाॅ. अंबेडकर ने एक समरस समाज एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण हेतु संघर्ष किया। हम सबों की यह जिम्मेदारी है कि हम उनके विचारों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी, परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर, गणित विभागाध्यक्ष ले. गुड्डु कुमार, सीनेटर डॉ. रंजन यादव, प्रधान सहायक नारायण ठाकुर, मनीष कुमार, सौरभ कुमार चौहान, सुनील कुमार, वाणी कुमारी, खुशी कुमारी, शुक्रिया कुमारी, मुनचुन कुमारी,शालू कुमारी,प्रीति कुमारी, साक्षी प्रिया, सोनम कुमारी, वंदना कुमारी, अभिनव रमन, सत्यम कुमार,राजीव कुमार, हिमांशु कुमार, आलोक कुमार, गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]