Search
Close this search box.

डॉ. अंबेडकर जयंती पर अभाविप ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रक्तदान शिविर का आयोजन

भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संपूर्ण जीवन पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित था। इसलिए उनके जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन काफी सराहनीय पहल है।

कुलपति ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह से सुरक्षित है और इसका हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर रक्तदाता के रूप में विभाग संयोजक सौरभ यादव, प्रदेश विश्वविद्यालय कार्य सह शोध प्रमुख आमोद आनंद, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजीव कुमार उर्फ सोनू, जिला प्रमुख दिलीप कुमार दिल, पूर्व कार्यकर्ता सौरव कुमार आदि ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर विभाग प्रमुख डॉ. ललन प्रसाद आद्री, नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर, सीनेटर डॉ. रंजन यादव, पूर्व कार्यकर्ता राजू सनातन, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, नगर मंत्री अंकित आनंद, वार्ड पार्षद शशि यादव आदि उपस्थिति रहे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन