NSS शिविर का पाँचवाँ दिन स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शिविर का पाँचवाँ दिन

स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

*दिल की धड़कनों पर ही निर्भर है हमारा जीवन : डा. पंकज*

हृदय अर्थात दिल हमारे शरीर का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। यह 24 घंटे काम करता है और ताउम्र कभी भी आराम नहीं करता। हमारा जीवन दिल की धड़कनों पर ही निर्भर है।

यह बात हृदयरोग विशेषज्ञ डा. पंकज कुमार ने कही। वे रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चा एवं स्वास्थ्य शिविर में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हृदय हमारे शरीर में छाती के मध्य में, थोड़ी सी बाईं ओर स्थित होता है। यह एक दिन में लगभग एक लाख बार एवं एक मिनट में 60-90 बार धड़कता है। यह हर धड़कन के साथ शरीर में रक्त को धकेलता रहता है। हृदय हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है और बाकी अंगों को भी स्वस्थ को रखने में मदद करता है।

*सर्दियों में रखें विशेष सावधानी*

उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना अधिक रहती हैं। दिल की सेहत के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए और खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। छाती में दर्द, पसीना छूटना, चक्कर आदि के लक्षण हो तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।

*पूरी नींद लें*

उन्होंने बताया कि नींद की कमी शरीर को असंतुलित कर सकती है। 6 घंटे से कम और 8 घंटे से अधिक सोने पर दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। अतः नियमित तौर पर 8 घंटे की पूरी नींद लेनी चाहिए।


*तनाव से बचें*

उन्होंने बताया कि
तनाव बीमारियों की जड़ है। तनाव के बढ़ने से हमारे शरीर का संपूर्ण तंत्र असंतुलित हो जाता है और दिल पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

*सक्रिय रहें*
उन्होंने बताया कि हमें स्वास्थ सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। हमें अपने संपूर्ण स्वास्थ्य और विशेषकर दिल की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। हमारे स्वास्थ्य के लिए ससमय संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग-ध्यान एवं शारीरिक श्रम आवश्यक है। साथ ही हमारा मन एवं मस्तिष्क प्रसन्न रहेगा, तो हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे और हमारे दिल को भी शकुन मिलेगा।

*कोरोना से बचें*
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा. अमरेंद्र नारायण शाही ने कहा कि सरकार एवं समाज के प्रयास से कोरोना वायरस पर बहुत हद तक नियंत्रण हुआ है। लेकिन इसका खतरा अभी तक टला नहीं है।महामारी का खतरा अभी भी टला नहीं है। तीसरी लहर आने की आशंका है। इसलिए हमें अभी भी कोई ढिलाई नहीं करनी चाहिए।
हम सबों को कोरोना से सावधान रहना है।

उन्होंने सभी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित सभी दिशानिर्देशों (एसओपी) हरसंभव पालन करने की सलाह दी और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने पर जोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण कोरोना से बचाव में सबसे कारगर हथिथार है। पहला डोज मिलने पर 80 प्रतिशत और दूसरा डोज मिलने पर शत-प्रतिशत बचाव संभव है। अतः सभी लोगों का पूर्ण टीकाकरण आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना एवं अन्य महामारियों-बीमारियों से बचाव हेतु हरसंभव प्रयास कर रही है। हमें लोगों के बीच सरकारी स्तर पर उपलब्ध सेवाओं के प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। अक्सर लोग जानकारी एवं जागरूकता के अभाव में बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

सिंडिकेट सदस्य डाॅ. जवाहर पासवान ने कहा कि इस शिविर ने एक इतिहास रचा है।

सीएम साइंस कॉलेज, मधेपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. संजय कुमार ने कहा कि शिविर के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन अनुकरणीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव ने की। संचालन जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रामकृष्ण यादव, सीनेटर रंजन यादव, काउंसिल मेम्बर माधव कुमार, शोधार्थी द्वय सारंग तनय एवं सौरभ कुमार चौहान, बीसीए विभाग के के. के. भारती, बायोटेक के प्रणव कुमार प्रियदर्शी एवं गौरव कुमार सिंह (भागलपुर) आदि उपस्थित थे।
=======
*प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत रविवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय एड्स : कारण एवं निवारण था। इसमें नीतीश कुमार, सोनू कुमार एवं विक्रम कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतिभागियों को गाँधी-विमर्श पुस्तक एवं एक कलम भेंट देकर पुरस्कृत किया गया।

प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि सोमवार को डाॅ. अंबेडकर : जीवन एवं दर्शन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका सीएम साइंस कॉलेज, मधेपुरा के डाॅ. संजय कुमार परमार, बीसीए के समन्वयक डाॅ. के. के. भारती, बायोटेक के प्रणव कुमार प्रियदर्शी एवं राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी सारंग तनय ने निभाई।

इस अवसर पर नवनीत कुमार, प्रिंस राज़, नयन कुमार, दिलखुश कुमार, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, बबली कुमारी, आशीष कुमार, सुधांशु सत्यम, सूरज कुमार, सूफ़ी चिश्ती, प्रिंस कुमार, आशीष कुमार, संगम कुमार, आशीष कुमार, राजा बाबू, इन्द्रजीत कुमार, प्रिंस कुमार, ब्युटी कुमारी, सुदर्शन कुमार, पूजा कुमारी, नेहा भारती, नौशाबा परवीन, प्रशांत कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।
====
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*साबुन वितरण*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत वार्ड नंबर चार में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसके अंतर्गत शिक्षकों और स्वयंसेवक- स्वयंसेविकाओं ने लोगों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी तथा साबुन का वितरण किया गया।

सिंडिकेट सदस्य डाॅ. जवाहर पासवान एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने कहा कि हमारे सभी धर्म ग्रंथों में स्वच्छता को देवत्व का समतुल्य माना गया है। साथ ही आधुनिक काल में महात्मा गाँधी एवं डाॅ. अंबेडकर ने भी स्वच्छता पर जोर दिया है। केंद्र सरकार भी स्वच्छ भारत अभियान चला रही है। इस अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर वार्ड चार की सोनी कुमारी, रेणु देवी, शोभा देवी, मीरा देवी, निशा कुमारी, सुशीला कुमारी, गीता देवी, सीता देवी, रंजू देवी, तारा कुमारी, साजन कुमारी, नंदानी, अकली देवी, रंजन देवी, गायत्री देवी, मौसम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मनीषा कुमारी, रेखा देवी, मीणा देवी, साजन देवी, पूजा देवी आदि उपस्थित थे।
====

*आगामी कार्यक्रम*
शिविर के छठे दिन सोमवार को डाॅ. अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्र-निर्माण में डाॅ. अंबेडकर का योगदान विषयक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी श्री मनोज कुमार होंगे। साथ ही डाॅ. अंबेडकर : जीवन एवं दर्शन विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा तीन चिकित्सकों यथा- डा. नायडू कुमारी, डा. सुनीति राय एवं डा. ऋचा पल्लवी के निदेशन में चिकित्सा शिविर भी आयोजित होगा।