Search
Close this search box.

NSS स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*साबुन वितरण*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत वार्ड नंबर चार में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसके अंतर्गत शिक्षकों और स्वयंसेवक- स्वयंसेविकाओं ने लोगों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी तथा साबुन का वितरण किया गया।

सिंडिकेट सदस्य डाॅ. जवाहर पासवान एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने कहा कि हमारे सभी धर्म ग्रंथों में स्वच्छता को देवत्व का समतुल्य माना गया है। साथ ही आधुनिक काल में महात्मा गाँधी एवं डाॅ. अंबेडकर ने भी स्वच्छता पर जोर दिया है। केंद्र सरकार भी स्वच्छ भारत अभियान चला रही है। इस अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर वार्ड चार की सोनी कुमारी, रेणु देवी, शोभा देवी, मीरा देवी, निशा कुमारी, सुशीला कुमारी, गीता देवी, सीता देवी, रंजू देवी, तारा कुमारी, साजन कुमारी, नंदानी, अकली देवी, रंजन देवी, गायत्री देवी, मौसम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मनीषा कुमारी, रेखा देवी, मीणा देवी, साजन देवी, पूजा देवी आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।