Search
Close this search box.

BNMU। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी
—–विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही है।

कुुुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि सुबह 9.30 बजे दीक्षांत स्थल पर माननीय कुलपति प्रोफेसर डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी झंडोत्तोलन करेंगे। इसके पूर्व सुबह 9.15 बजे कुलपति आवासीय कार्यालय में और 8.15 बजे नार्थ कैम्पस में झंडोत्तोलन होगा।

जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह सादे समारोह में मनाया जाएगा। इसमें कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग सहित एसओपी का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में सरकार के विशेष सचिव, बिहार सरकार, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के निदेशों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव ने बताया कि समारोह हेतु ई. कार्ड के माध्यम से व्हाट्सएप पर आमंत्रण दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिकतम 50 लोग ही शामिल होंगे। समारोह में आम जनता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। समारोह में अधिकतम एक दर्जन एनसीसी कैडेट्स का पैरेड होगा और उनके बीच भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। राष्ट्र गान का गायन भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया जाएगा। कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

एनएसएस समन्वयक डाॅ. अभय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समारोह स्थल, स्टेज, प्रोडियम आदि को सेनेटाइज किया जाएगा। समारोह का यूट्यूब चैनल बीएनएमयू संवाद से लाइव प्रसारण किया जाएगा।

रिपोर्ट- गौरब कुमार सिंह

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]