Search
Close this search box.

शुक्रवार संध्या चार बजे गोशाला परिसर में होगी प्रो श्यामल किशोर यादव की श्रद्धांजलि सभा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*शुक्रवार संध्या चार बजे गोशाला परिसर में होगी प्रो श्यामल किशोर यादव की श्रद्धांजलि सभा*

भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष रहे चर्चित शिक्षाविद,समाजसेवी प्रो. श्यामल किशोर यादव की श्रद्धांजलि सभा 07 अगस्त, 2026 (शुक्रवार) को गोशाला परिसर में संध्या चार बजे से आयोजित की गई है।

उपरोक्त जानकारी विचार मंच के अध्यक्ष परमेश्वरी यादव एवं सचिव डॉक्टर आलोक ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।उन्होंने बताया कि लंबे समय से बीमार चल रहे विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष रहे प्रो श्यामल किशोर यादव का देहांत पटना में इलाज के दौरान हो गया था उसके बाद उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव टेंगराहा में सम्पन्न हुआ।विचार मंच के अध्यक्ष एवं सचिव ने विभिन्न वर्गों,संगठनों के लोगों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित इस क्षेत्र शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों के केंद्रबिंदु रहे श्यामल किशोर यादव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE