Search
Close this search box.

प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम -2026 के खिलाफ आंदोलन की राज्यस्तरीय रूपरेखा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महाशय,
​इंकलाबी अभिवादन के साथ सादर सूचित करना है कि बिहार राज्य फुटाब और फुस्टाब के संयुक्त तत्वावधान में, औसरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 द्वारा विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों की स्वायत्तता पर प्रहार तथा विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों का अकादमिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय नियंत्रण सरकार द्वारा अपने हाथों में लिए जाने के विरुद्ध प्रयास के विरुद्ध बिहार के सभी विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को एकजुट होकर योजनाबद्ध एवं प्रभावी लड़ाई लड़ने की एक राज्यस्तरीय रूपरेखा निम्नवत् तय की गई है:

​दिनांक आज 05 अगस्त से 08 अगस्त 2026 तक: सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं स्नातकोत्तर विभागों के शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त रूप से विरोधस्वरूप काला-बिल्ला (Black Badge) लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।

​10 अगस्त, 2026 को: सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय में रोषपूर्ण प्रदर्शन करेंगे एवं माननीय कुलपति को ज्ञापन सौंपेंगे।

​11 अगस्त, 2026 से 25 अगस्त, 2026 तक: विश्वविद्यालय/स्नातकोत्तर विभाग एवं महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर प्रत्येक कार्य-दिवस को 1:30 बजे से 2:00 बजे अपराह्न तक नारेबाज़ी करेंगे और मीडिया को सूचित करेंगे।

​05 सितम्बर, 2026 को: शिक्षक-दिवस के अवसर पर प्रस्तावित विधेयक पर छात्र-छात्राओं/अभिभावकों के साथ संवाद करेंगे।

​अतः विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर इकाई के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों की स्वायत्तता एवं अपनी सेवा-शर्तों को बचाने के लिए राज्यस्तरीय संघर्ष मोर्चा द्वारा निर्धारित उपर्युक्त आंदोलनात्मक कार्यक्रमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।