Search
Close this search box.

यूथ पार्लियामेंट-2026 प्रतियोगिता में हाजी नगर आदर्श हिंदी विद्यालय को मिला द्वितीय स्थान।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यूथ पार्लियामेंट-2026 प्रतियोगिता में हाजी नगर आदर्श हिंदी विद्यालय को मिला द्वितीय स्थान।

*9अक्टूबर हाजीनगर* :पश्चिम बंगाल सरकार के स्कूल‌ शिक्षा विभाग की ओर से 6 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर,2026 को जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता का आयोजन बारासात के बनवालीपुर प्रियानाथ इंस्टीट्यूशन में हुआ।इस प्रतियोगिता में स्कूल की ओर से सोनम चौधरी,विनीता यादव,अरूण साव,राजाराम यादव,क्रीति साव,अंशु यादव,प्रतिज्ञा कुमारी,हैयात फ़िरदौस,लक्ष्य चौधरी,गुलनार जहां,संजय चौधरी,अंशु मिश्रा,आलिया सिद्दीकी,आरूशी चौबे,रमन रविदास,पीनू यादव,स्नेहा कुमारी साव प्रमुख विधार्थियों ने प्रतियोगिता में भागीदारी की एवं द्वितीय स्थान हासिल की।शिक्षक प्रभारी देवेन्द्र नाथ दूबे ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है।इसमें स्कूल प्रबंधन,शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी के साथ-साथ प्रतियोगिता के मेंटर ब्रजभूषण कुमार एवं श्रीलेखा दे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इनके अथक परिश्रम एवं सही दिशा-निर्दश के कारण ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल हुआ। इस प्रतियोगिता में सहायक शिक्षक श्री असित कुमार पांडेय की विशेष भूमिका रही।

READ MORE