Search
Close this search box.

भारतीय महिला दार्शनिक परिषद् का 17 वाँ वार्षिक अधिवेशन पुष्कर, राजस्थान की सुरम्य और पवित्र धरा पर दिनांक 23 से 25 अक्तूबर, 2026 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय महिला दार्शनिक परिषद्
(Bharatiya Mahila Darshnik Parishad)

(AN ORGANISATION BY THE WOMEN, OF THE WOMEN, FOR THE WOMEN)

17th ANNUAL CONFERENCE Pushkar, Ajmer (Rajasthan)

23rd – 25th October, 2026

invitation

Theme : आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः
(Let all noble thoughts come to us from all the sides)

Organized By : Department of Philosophy GOVERNMENT COLLEGE, PUSHKAR M.D.S. University, Ajmer, Rajasthan

‘आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः’ की चिंतनधारा पर आधारित भारतीय महिला दार्शनिक परिषद् का 17 वाँ वार्षिक अधिवेशन पुष्कर, राजस्थान की सुरम्य और पवित्र धरा पर दिनांक 23 से 25 अक्तूबर, 2026 को राजकीय महाविद्यालय पुष्कर के आतिथ्य में आयोजित होने जा रहा है। इसमें आपकी सहभागिता सादर प्रार्थित है।

विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, अधिकारीगण, विभागाध्यक्ष, महाविद्यालय के प्राचार्य तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रधानों से आग्रह है कि वे इस सूचना को विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और अपनी संस्थाओं के अकादमिक कार्यों से जुड़े सभी लोगों के बीच प्रसारित करने की कृपा करें तथा इच्छुक शिक्षकों, शोध शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं को इस ज्ञान यज्ञ में भाग लेने के लिए उत्साहित करें और अकादमिक अवकाश प्रदान करें। इसके लिए हमारी संस्था आपके प्रति आभारी रहेगी।

देश के विभिन्न महत्त्वपूर्ण विश्वविद्यालय और संस्थाओं द्वारा हमारी संस्था के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाता रहा है जो इस प्रकार से है।

1. मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई
2. शंकराचार्य विश्वविद्यालय, केरल
3. रांची विश्वविद्यालय, रांची
4. पुणे विश्वविद्यालय, पुणे
5. पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
6. उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद
7. विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग
8. रानी दुर्गवाती विश्वविद्यालय, जबलपुर
9. बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल
10. आशीर्वाद वेल्फेर ट्रस्ट, रांची
11. मूलजी जेठा महाविद्यालय, जलगांव
12. पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
13. मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई
14. वेदान्त रिसर्च सेंटर एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची
15. महिला महाविद्यालय, सिवान
16. प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन
17. दर्शनशास्त्र विभाग, राजकीय महाविद्यालय पुष्कर, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर

वर्तमान अधिवेशन विख्यात अंतरराष्ट्रीय पशु मेला और हस्तशिल्प की संस्कृति के लिए प्रसिद्ध तीर्थराज पुष्कर, जो जगत-पिता ब्रह्मा जी की नगरी है तथा विश्व में ब्रह्मा जी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, में आयोजित होने जा रहा है। इस अधिवेशन में आपकी उपस्थिति एवं सहभागिता के लिए हमारा आग्रह है, स्वीकार करें। इस अधिवेशन की आयोजन सचिव होंगी प्रो. रेखा यादव, विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, राजकीय महाविद्यालय, पुष्कर।
इनका संपर्क न. है-9509773637,
ई. मेल- 17bmdpconference@gmail.com

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE