शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने सीएम से की मुलाकात, 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा
———
पटना। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोची के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात कर उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय- महाविद्यालयों के कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चचर्चा की. वाती के दौरान संघर्ष मोर्चा ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम को स्थगित किये जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया. प्रतिनिधिमंडल ने बिहार में उच्च शिक्षा को अधिक गुणवत्तापूर्ण, स्वायत्त और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी
मुख्यमंत्री के समक्ष रखे. इस दौरान बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकेतर कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं को उठाया गया. महासंघ ने समस्याओं के समाधान के लिए 15 सूत्री मांगपत्र भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. वाती में प्रो. संतोष कुमार, प्रो. शैलेश कुमार सिंह, प्रो. सुहेली मेहता, गंगा प्रसाद झा, वेंकटेश कुमार, प्रमोद कुमार यादव, रोहित कुमार, गुंजेश कुमार सिंह, नीलम शिवशागर प्रसाद समेत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोची के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.













