Search
Close this search box.

कीर्ति बाबू के जीवन-दर्शन पर व्याख्यान 16 जून को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में लगातार व्याख्यानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पूर्वाह्न दो बजे यू-ट्यूब चैनल बीएनएमयू संवाद पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया है।

इसका विषय है महामना कीर्ति नारायण मंडल : जीवन एवं दर्शन। इसके 

वक्ता टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. (डाॅ.) के. पी. यादव हैं। 
डाॅ. यादव ने बताया कि कीर्ति बाबू की कोसी एवं सीमांचल में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका रही है। उन्होंने टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा एवं पार्वती साइंस काॅलेज, मधेपुरा सहित कई शिक्षण संस्थानों की नींव रखी। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जीवन एवं दर्शन हम सबों के लिए प्रेरणादायी है।
कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद ने सभी शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से  अनुरोध किया है कि वे बीएनएमयू संवाद यू-ट्यूब चैनल पर अपराह्न दो बजे से यह लाइव व्याख्यान सुनकर लाभ उठाएँ। 
जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि आगे भी कई व्याख्यान होंगे। बीएनएमयू के कुलपति प्रो. (डाॅ.) ज्ञानंजय द्विवेदी, राजभवन के जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुनील कुमार पाठक, शिक्षा संकायाध्यक्ष, बीएनएमयू, मधेपुरा प्रो. (डाॅ.) राकेश कुमार सिंह   सहित कई गणमान्य विद्वानों से समय माँगा गया है।

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।