Search
Close this search box.

कविता। विचलित मन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विचलित मन
मन व्याकुल होता है जब-जब,
सोचती हूँ मैं तब-तब,
क्यों व्याकुल हूँ!यह संदेश कैसा?
किसी रूप में ढूंढूं तुम्हें प्रभु जी
तेरा देश कैसा!तेरा वेश कैसा?
पर्वत,पानी,झरना तेरा,
हम इंसानों ने बांट लिया,
जरा भी ना सोचा हमनें,
हर रूप में तुमको बांट लिया।
मानवता कराह रही,
संवेदना से गुहार रही,
किस रूप में ढूंढूं प्रभुजी,
हर रूप में तुम को बांट लिया।
हर एक की आशा तुम पर टिकी है,
आंसू भरी आंखें थमी है,
इन भरे हुए नैनों से,
तेरा अस्तित्व ढूंढ रही हूं।
एक बार कल्याण करो प्रभु,
इस संसार पर रहम करो प्रभु,
मानव क्या है! घमंड कैसा?
सृष्टि तुम्हारी कर्ता तुम्ही हो,
आज व्याकुल मन से प्रभुजी,
हर रूप में तुमको ढूंढ रही हूं।

डॉ कुमारी प्रियंका, इतिहास विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]